ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

आगर में राहुल गांधी बोले- भाजपा और आरएसएस फैलाते हैं नफरत

आगर । राहुल गांधी ने आगर में एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा और आरएसएस के लोग एक तरफ तो खुद को देशभक्त और राष्ट्रवादी बताते हैं और दूसरी तरफ नफरत फैलाते हैं। वह भाई को भाई से लड़वाते हैं। धर्म को धर्म से लड़वाते हैं। उन्होंने जय श्रीराम जय सियाराम और हे राम के नारों की अपने अंदाज में व्याख्या की। उन्होंने यात्रा में मिले एक पंडित जी से संवाद के हवाले से तीनों नारों को समझाया और इनके जरिए भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा।
राहुल गांधी ने कहा – पंडित जी ने मुझसे गहरा सवाल किया। कहते हैं राहुल जी जो भगवान राम थे वो तपस्वी थे उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी तपस्या में डाल दी। गांधी जी हे राम कहते थे। गांधी जी का नारा था हे राम। हे राम का मतलब क्या? हे राम का मतलब राम एक जीने का तरीका था भगवान राम सिर्फ एक व्यक्ति नहीं थे जिंदगी जीने के तरीके थे। उन्होंने पूरी दुनिया को जीने का तरीका सिखाया। आरएसएस और भाजपा के लोग जिस भावना से भगवान राम ने अपनी जिंदगी जी उस भावना से जिंदगी नहीं जीते हैं। राम ने किसी के साथ अन्याय नहीं किया। राम ने समाज को जोडऩे का काम किया। राम ने सबको इज्जत दी। आरएसएस और बीजेपी के लोग भगवान राम के जीने के तरीके को नहीं अपनाते। वो सियाराम और सीताराम कर ही नहीं सकते क्योंकि उनके संगठन में एक महिला नहीं है तो वो जयसिया राम का संगठन ही नहीं है उनके संगठन में सीता तो आ ही नहीं सकती सीता को तो बाहर कर दिया। ये बातें मुझे एक पंडित जी ने सड़क पर कही। मैं आरएसएस के लोगों से कहना चाहता हूं कि जय श्रीराम जय सियाराम और हे राम का प्रयोग कीजिए। सीता जी का अपमान मत कीजिए।
नोटबंदी और जीएसटी को लेकर फिर केन्द्र पर बरसे
राहुल गांधी ने कहा कि सड़क पर मैं लाखों लोगों से मिला हूं। किसानों से मजदूरों से बच्चों से सभी से मिला। किसानों को खाद नहीं मिलता मिलता है तो महंगा मिलता है। सही दाम नहीं मिलता हमारा कर्जा माफ नहीं होता। किसान पूछता है हिंदुस्तान के सबसे बड़े अरबपतियों का कर्जा माफ होता है हमारे कर्जे माफ नहीं होते। राहुल गांधी ने कहा कि किसान और छोटे दुकानदार कहते हैं कि हिंदुस्तान के सबसे बड़े अरबपतियों के लिए रास्ता साफ किया जा रहा है। छोटे दुकानदार कहते हैं नोटबंदी और जीएसटी ने हमारे धंधों को खत्म कर दिया। इससे पहले लंच ब्रेक के बाद यात्रा पालखेड़ी से शुरू हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई हैं। कई महिलाएं तिरंगा साफा बांधकर कदमताल कर रही हैं। सुबह यह यात्रा जनाहा गांव से चली थी। लंच ब्रेक सुमराखेड़ी में हुआ। राहुल गांधी के साथ मीनाक्षी नटराजन पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह उनकी पत्नी अमृता सिंह और विधायक जयवर्धन भी चले। यात्रा अपने 86वें दिन आगर-मालवा जिले में पहुंची। आगर-मालवा जिले में ये यात्रा सबसे लंबी दूरी तय करेगी। यहां यात्रा 3 दिन और दो रात रुक कर 97 किलोमीटर चलेगी। यहीं से यात्रा राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी।

Related Articles

Back to top button