ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

श्रीनगर के शंकराचार्य मंदिर के बाहर दर्शाया गया जी-20 का लोगो श्रद्धालुओं ने सराहा

श्रीनगर। भारत को जी-20 की अध्यक्षता मिलने पर देश में मौजूद यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थलों सहित केंद्र की ओर से संरक्षित सौ स्मारकों को सप्ताह भर के लिए रोशनी से जगमग किया गया है इन पर प्रभावशाली समूह जी-20 के लोगो को उकेरा गया है। दिल्ली में हुमायूं का मकबरा और पुराना किला से लेकर गुजरात में मोढेरा सूर्य मंदिर और ओडिशा में कोणार्क सूर्य मंदिर से लेकर बिहार में शेरशाह सूरी के मकबरे तक इसतरह के 100 स्मारकों में रोशनी की गई है।
कश्मीर की बात करें तब यहां प्राचीन और एतिहासिक शंकराचार्य मंदिर पर जब जी-20 लोगो को उकेरा गया तब वह देखते ही बन रहा था। श्रीनगर में जबरवन रेंज पर शंकराचार्य पहाड़ी के ऊपर स्थित शंकराचार्य मंदिर जिसे ज्येष्ठेश्वर मंदिर भी कहा जाता है वहां आने वाले आगंतुक इस बात को लेकर बहुत उत्साहित दिखे कि इस मंदिर को भी मोदीजी ने जी-20 लोगो को प्रदर्शित करने के लिए चुना है। श्रीनगर में श्रद्धालुओं ने कहा कि सरकार के इस फैसले से यहां आने वाले पर्यटक बड़ी संख्या में इस प्राचीन मंदिर की ओर आकर्षित होने वाले हैं। जी-20 लोगो दर्शाने से पहले शंकराचार्य मंदिर की खूब साज-सज्जा भी की गई है जोकि सभी को भा रही है। यहां पर लोग सेल्फी लेते भी देखे जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button