ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

 एम्स रैनसमवेयर अटैक लापरवाही नहीं बल्कि जानबूझकर किया गया षड्यंत्र 

नई दिल्‍ली। केंद्र की मोदी सरकार ने कहा है कि एम्स रैनसमवेयर अटैक लापरवाही नहीं बल्कि जानबूझकर किया गया बड़ा षड्यंत्र है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्‍य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि यह डेटा ब्रीच नहीं बल्कि सिस्‍टम ब्रीच है। किसी ने जानबूझकर रैनसम अटैक किया है। उन्‍होंने कहा कि हम इसतरह के अटैक से बचने के लिए पूरे प्रयास कर रहे हैं। जो भी ऑटोनॉमस संस्थाएं हैं उन्हें एडवाइजरी भी जा रही है कि वहां गाइडलाइन को फॉलो करें।
आईटी राज्‍य मंत्री ने कहा कि कम्यूटर इमरजेंसी एडवांस टीम समस्या को सुलझाने में लगी है। इन्होंने पता लगा लिया है कि ये ब्रीच कैसे हुआ है और हम सरकार की तरफ से पूरी सहायता दे रहे हैं। मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि हम डिजिटल पर्सनल डेटा बिल ला रहे हैं। इस लेकर लोगों से सुझाव भी लिए जा रहे हैं। इसका मकसद ये है कि डेटा इकट्ठा करने वाले प्लेटफॉर्म पर नकेल कसा जा सके। अगर ये प्लेटफार्म डेटा ब्रीच करेगा तब 500 करोड़ रुपए तक उसपर पेनाल्टी लगेगी। चंद्रशेखर ने कहा कि इस बजट सत्र में इस बिल के आने की उम्मीद है। उन्‍होंने कहा कि एक बार ब्रीच करने पर 500 करोड़ रुपए तक जुर्माना लगाया जा सकेगा और इस सरकार बढ़ा भी सकेगी। इससे लोगों के डेटा की सुरक्षा हो सकेगी।

Related Articles

Back to top button