ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

दिन में भी बढ़ेगी सर्दी; भोपाल-इंदौर समेत सभी शहरों में असर

भोपाल: मध्यप्रदेश में ठंड बढ़ गई है। कई शहरों में रात का पारा लुढ़का है। 5 दिसंबर से कड़ाके की ठंड पड़ेगी और पूरा प्रदेश ठिठुरने लगेगा। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो इंदौर-भोपाल के मुकाबले जबलपुर और ग्वालियर में ठंड का असर ज्यादा रहेगा।भोपाल में दिसंबर की शुरुआत से ही सर्दी का असर ज्यादा रहा। 1 और 2 दिसंबर को दिन में भी ठंड महसूस हुई। रात में और अलसुबह पारे में खासी गिरावट दर्ज की गई। इसके चलते लोग भी कंपकंपा उठे। शनिवार और रविवार को मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि 5 दिसंबर के बाद उत्तर से आने वाली हवाओं का स्ट्रांग विंड सिस्टम बनने की संभावना है। इसके बाद ठंड बढ़ जाएगी।नौगांव-पचमढ़ी में ठंड ज्यादाइन दिनों नौगांव और पचमढ़ी में ठंड ज्यादा है। हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 7 डिग्री के आसपास चल रहा है। वहीं, नौगांव में तापमान 6 डिग्री के करीब है। इसके अलावा खजुराहो, उमरिया, मालंकखंज, गुना, ग्वालियर, खंडवा, रायसेन, राजगढ़ समेत कई शहरों में पारा 10 डिग्री के नीचे चल रहा है। पांच दिसंबर के बाद अन्य शहरों के तापमान में भी खासी गिरावट होगी।इसलिए गिरेगा तापमानमौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सिर्फ हवाएं उत्तरी होने के कारण प्रदेश भर में कई इलाकों में तापमान गिर रहा है। हिमालय पर अभी उम्मीद के मुताबिक बर्फबारी नहीं हुई है। ऐसा ईरान से हवाएं नहीं आने के कारण हो रहा है। अब तक स्ट्रॉन्ग विंड सिस्टम नहीं बनने के कारण तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं की गई है। अब 5 दिसंबर से अच्छी ठंड होने की उम्मीद है। तब न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। तब रात का पारा अधिकांश इलाकों में 8 डिग्री के नीचे जा सकता है।जबलपुर और ग्वालियर में ज्यादा ठंड रहेगीमौसम विभाग की मानें तो दिसंबर के पहले सप्ताह में से ठंड का जोर शुरू होगा। सबसे ज्यादा ठंड ग्वालियर और जबलपुर के साथ बुंदेलखंड के इलाकों में रहेगी। इसके अलावा, रायसेन और भोपाल में भी अच्छी ठंड पड़ सकती है। उज्जैन और इंदौर में हवाएं के रुख पर ठंड के तेवर निर्भर हैं। अभी इंदौर में हवाएं नार्दनली होने के कारण उतने ज्यादा तापमान नीचे नहीं आ पा रहे हैं।नवंबर में रही रिकॉर्ड ठंडमध्यप्रदेश में नवंबर में रिकॉर्ड ठंड पड़ी। भोपाल में अभी तक नवंबर महीने में पिछले 13 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यानी नवंबर की रातें सबसे सर्द रहीं। 13 साल बाद 10 डिग्री के नीचे यानी 9.8 डिग्री तक तापमान पहुंचा है। इससे पहले 2009 में नवंबर महीने में सबसे कम रात का पारा 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 22 साल में दूसरी बार नवंबर की रातें सबसे सर्द रहीं।

Related Articles

Back to top button