ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

मनाली में पूरी की ट्रेल रेस, 37 घंटे 46 मिनट में पूरे किए नसोगी से लामादुघ के 13 चक्कर

मनाली: हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली के नसोगी गांव में वर्षों से रह रहे दिल्ली के सचिन शर्मा ने ट्रेल रेस में नया कीर्तिमान बनाया है। एवरेस्टिंग नामक ट्रेल रेस में उन्होंने लगभग 3 हजार मीटर तक की ऊंचाई तक रेस लगाई। नसोगी से लामादुघ के लिए वह सुबह निकले और पूरी रात चलते रहे।सुबह तक उन्होंने कुल 13 चक्कर लगाकर चुनौती को पूरा कर लिया। सचिन ने दावा किया है कि भारत में इस तरह की ट्रेल रेस का लक्ष्य पूरा करने वाले वह पहले शख्स हैं। मनाली में पत्रकार वार्ता के दौरान सचिन ने कहा कि इस दौड़ के लिए उन्होंने लामादुघ को चुना था।ट्रेल रेस के दौरान दिल्ली का सचिन।26 नवंबर को सुबह 6.32 बजे उन्होंने अपनी ट्रेल रेस नसोगी गांव से शुरू की थी। 27 नवंबर को शाम 8.08 बजे उन्होंने यह दौड़ पूरी की। सीधी चढ़ाई चढ़ने के बाद वह लामादुघ पहुंचे और लामादुघ से उतरते हुए नसोगी पहुंचे। ऐसा उन्होंने 13 बार किया।उन्होंने कहा कि किसी भी पहाड़ पर लगातार चलते हुए बिना रुके, बिना सोए 10 हजार मीटर की ऊंचाई हासिल करनी थी, जो एवरेस्ट की ऊंचाई से भी अधिक है। इस ट्रेल रेस को पूरा करने में उन्हें 37 घंटे और 46 मिनट का समय लगा।सचिन ने कहा कि इस चुनौती से पहले उन्होंने भृगु झील, दशौहर, रानीर्सु झील को 15 घंटे 28 मिनट में पूरा किया है। यह लगभग 46 किलोमीटर की ट्रेल रेस थी। आम लोगों को इसकी जानकारी नहीं है। सरकार को इस तरह के आयोजनों को लेकर प्रयास करने चाहिएं।

Related Articles

Back to top button