ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बाइक का बैलेंस बिगड़ने से हुआ हादसा, भाई के साथ इलाज कराने जा रही थी

दमोह: दमोह के रनेह थाना क्षेत्र में आने वाले बिजवार गांव से एक महिला अपने भाई के साथ बाइक पर सवार होकर इलाज कराने के लिए हटा जा रही थी। रास्ते में हटा-कुलुआ रोड पर बाइक अनियंत्रित हुई और महिला बाइक से गिर गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। जैसे-तैसे उसका भाई अपनी बहन बृजरानी 55 को लेकर हटा अस्पताल पहुंचा। वहां पर उसे प्राथमिक उपचार दिया गया।इसके बाद महिला को जिला अस्पताल रैफर किया गया। जिला अस्पताल में महिला का इलाज किया गया। हालत नाजुक थी इसलिए डॉक्टर ने महिला को जिला अस्पताल से जबलपुर रैफर कर दिया। महिला का भाई अंबे पटेल एंबुलेंस लेकर पहुंचा ही था कि महिला ने दम तोड़ दिया। महिला के शव को जिला अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।पोस्ट मार्टम के बाद ही परिजनों को सौंपा जाएगा। महिला के भाई अंबे ने बताया कि उसकी बहन का स्वास्थ्य खराब था। चेक कराने के लिए वह अपनी बहन को हटा अस्पताल लेकर जा रहा था, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

Related Articles

Back to top button