ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

5 किस्तों में लिया 3.75 लाख, अब दे रहा झूठे केस में फंसाने की धमकी

गोंडा: गोंडा में जमीन बैनामा कराने के नाम पर ठगे रुपये।थाना क्षेत्र के बाज़ार बगिया के रहने वाले मुन्ना लाल सीमेंट-मोरंग बेचने का काम करते हैं। बताया कि इसी थाना क्षेत्र के मूर्तिहवा चौराहे पर खाद बीज की दुकान करने वाले राम बिहारी पांडेय ने अपनी जमीन बेचने के लिए करीब पौने चार लाख रुपये पांच किस्तों में लिए थे।जमीन बैनामा करने राम बिहारी रजिस्ट्री ऑफिस गए, जहां स्टाम्प की लिखा पढ़ी हुई, लेकिन राम बिहारी बिना बैनामा किए बहाना बना कर भाग गया। अब जब भी जमीन बैनामा करने की बात की जाती है तो बहाना बना कर टाल दिया करता है।ना तो पैसा वापस कर रह रहा और ना ही जमीन बैनामा कर रहा है।रिश्तेदारी की महिला दे रही धमकीमुन्ना लाल बताते हैं की राम बिहारी ने जो पैसा जमीन देने के लिए लिया था उसे हड़पना चाहता है। इसके लिए वो अपने रिश्तेदारी की महिला को ज़रिया बना कर झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रहा है।इसी सिलसिले में दो दिन पहले महिला और उसका पति मुन्ना लाल की दुकान पर पहुंचे और बहस करने लगे। महिला ने मुन्ना लाल की हाथ से मोबाइल झपट लिया और झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हुए चले गए। किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।पुलिस ने न्याय की लगाई गुहारमोबाइल छिनने की शिकायत पुलिस से की तो मुन्ना लाल की मोबाइल तो वापस मिल गया, किन्तु उसकी मोबाइल से ज़रूरी डॉक्युमेंट फ़ोटो वीडियो तथा वाइस रिकॉर्डिंग जो जमीन देने के लिए राम बिहारी पांडेय द्वारा रुपये लेने की पुष्टि करते थे उन साक्ष्यों को डिलीट कर दिया गया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक सहित उच्चाधिकारियों से करके न्याय की गुहार लगाई गई है।

Related Articles

Back to top button