ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

न प्रिंसिपल आए और न शिक्षक; पढ़िए पूरा मामला

गुना: पीछे बंद पड़ा स्कूल।जिले में शिक्षा व्यवस्था के हाल बेहाल हैं। यह बात उस समय सही साबित हुई, जब निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर को ही स्कूल बंद मिला। उन्होंने प्रिंसीपल को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्कूल में पदस्थ सभी शिक्षकों की एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने बमोरी इलाके के कई अमृत सरोवर तालाबों का निरीक्षण भी किया।बता दें कि कलेक्टर फ्रैंक नोबल ए बुधवार को बमोरी इलाके में भ्रमण पर निकले थे। उन्‍होंने ग्राम पंचायत सिरसी स्थित शासकीय एकीकृत शाला माध्‍यमिक विद्यालय नयागांव स्‍कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में स्‍कूल बंद मिला। न तो प्रिंसिपल स्कूल पह्यनचे थे और ही शिक्षक। कलेक्टर ने इस पर सख्त नाराजगी जाहिर की। इस दौरान प्रधानाध्‍यापक रामसिंह भूरिया को निलंबित करने के निर्देश दिए। साथ ही माध्‍यमिक शिक्षक लक्ष्‍मी चिड़ार, माध्‍यमिक शिक्षक शकरनलाल सहरिया, प्राथमिक शिक्षक राम कल्‍याण बैरागी, प्राथमिक शिक्षक रेखा बैरागी तथा प्राथमिक शिक्षक महेश कुमार कसेरा की एक-एक वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिए।अमृत सरोवर तालाबों का निरीक्षणकलेक्टर ने गुना विकासखण्‍ड की ग्राम पंचायत करीली, नयागांव, सिरसी, कलेचरी का भ्रमण किया गया। इस दौरान अमृत सरोवर तालाब का निरीक्षण किया गया। इस दौरान आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिए गये। ग्राम पंचायत कारीली के ग्राम चिड़रउ में तालाब का भ्रमण किया। इस दौरान उन्‍होंने ग्रामीण से चर्चा कर उचित मूल्‍य की दुकान पर राशन वितरण की जानकारी प्राप्‍त की। इस दौरान वृद्धावस्‍था पेंशन के हितग्राहियों व आयुष्‍मान कार्ड आदि की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद गुना गौरव खरे उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button