ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजनीति

जिन्होंने प्रभु राम के अस्तित्व को नकारा ऐसे लोग मोदी को रावण की उपमा दे रहे हैं

मुंबई।  महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पीएम नरेंद्र मोदी की तुलना रावण से करने पर कहा कि जिन्होंने प्रभु राम के अस्तित्व को नकारा और यह प्रश्न उपस्थित किया कि क्या सचमुच राम पैदा हुए थे ऐसे लोग पीएम नरेंद्र मोदी को रावण की उपमा दे रहे हैं ।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष ने अपनी जुबान से मोदी जी के बारे में अपशब्द कहकर यह साबित कर दिया कि कांग्रेस हार मान चुकी है। उन्होंने कहा कि विकास के मोदी मॉडल की कोई काट उनके पास नहीं है।
फडणवीस ने कहा कि यह कितनी बड़ी विडंबना है कि जिन्होंने प्रभु राम के अस्तित्व को नकारा और यह प्रश्न उपस्थित किया कि क्या सचमुच राम पैदा हुए थे ऐसे लोग उनको रावण की उपमा दे रहे हैं जिन्होंने 700 साल का कलंक मिटाकर राम लला के मंदिर के निर्माण की शुरुआत की।
उन्होंने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं रावण के साथी कौन हैं? जो राम लला का अस्तित्व नकारते हैं वे रावण के साथी हैं या 700 साल के कलंक को मिटाकर अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण करने वाले?
उल्लेखनीय है कि अहमदाबाद के बेहरामपुरा में सोमवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी द्वारा नगर निकाय नगर निगम और विधानसभा तक के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मांगे जाने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तंज कसा था। खरगे ने कहा था ‘‘क्या मोदी यहां आकर नगरपालिका का काम करने वाले हैं? क्या मोदी आकर यहां मुसीबत में आपकी मदद करने वाले हैं? अरे आप तो प्रधानमंत्री हो। आपको काम दिया गया है। वह काम करो।

Related Articles

Back to top button