ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

गुजरात एटीएस को मिली बड़ी सफलता ड्रग्स और मटीरियल समेत 500 करोड़ का माल जब्त

वडोदरा | गुजरात में चुनावी माहौल के बीच एटीएस को बड़ी सफलता मिली है| गुजरात एटीएस ने वडोदरा के सिंधरोट गांव के निकट ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए ड्रग्स और ड्रग्स बनाने की सामग्री समेत कुल रु 478 करोड़ का माल-सामान जब्त कर लिया| साथ ही आरोपियों को भी दबोच लिया| जानकारी के मुताबिक गुजरात एटीएस को सूचना मिली थी कि वडोदरा के सिंधरोट के निकट तबेले की आड में ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री चल रही है| सूचना के आधार पर गुजरात एटीएस ने सिंधरोट के निकट स्थित फैक्ट्री पर छापा मारा और 5 शख्सों को दबोच लिया| एटीएस ने घटनास्थल से 63 किलो एमडी ड्रग्स और 80 किलो 260 ग्राम एमडी ड्रग्स बनाने के लिए तैयार लिक्विड समेत रु. 478 करोड़ कीमत का माल-सामान जब्त कर लिया| पकड़े गए पांच आरोपियों में सौमिल उर्फ सेम पाठक शैलेष कटारिया विनोद उर्फ पप्पू निजाम महमद सफी और भरत चावड़ा शामिल हैं| सभी आरोपी वडोदरा के रहने वाले हैं| ड्रग्स फैक्ट्री का मास्टर सौमिल पाठक हैजिसने भरत चावड़ा की मदद से कच्चा माल एकत्र किया था और उसके बाद फैक्ट्री में ड्रग्स बनाया था| जांच में पता चला कि विनोद निजाम ने सौमिल पाठक का कैमिस्ट शैलेष कटारिया से ड्रग्स बनाने के लिए संपर्क करवाया था| मुख्य आरोपी सौमिल पाठक और मुंबई सलीम डोला एक साथ नार्को के मामले में मुंबई के जेल में बंद थे| उस वक्त दोनों एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री शुरू करने का फैसला किया था| इसके अंतर्गत फैक्ट्री में तैयार एमडी ड्रग्स मुंबई के सलीम को सप्लाय किया जाना था| मुंबई का सलीम फिलहाल फरार बताया जा रहा है| जांच में खुलासा हुआ है कि फैक्ट्री में तैयार एमडी ड्रग्स दो दफा मुंबई सप्लाय भी किया जा चुका है| पिछले डेढ़ महीने से चल रही ड्रग्स की फैक्ट्री की देखरेख विनोद निजाम करता था| गौरतलब है तीन महीने पहले ही वडोदरा जिले की सावली के मोक्सी से ड्रग्स का गोदाम पकड़ा गया था| अब फिर एक बार वडोदरा जिले में ड्रग्स की फैक्ट्री का पर्दाफाश हुआ है|

Related Articles

Back to top button