ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बेटे को 30 हजार रूपए दिए थे, पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई; माही डैम में मिला था शव

धार: धार में बीते 22 अक्टूबर को माही डैम में बोरे में बंद मिली लाश के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। युवक की हत्या उसकी मां ने ही कराई थी। यहीं दूसरे बेटे के साथ मिलकर हत्या की पूरी साजिश रची थी। बेटे ने 2 लोगों को हत्या की सुपारी दी।पूरा मामला धार के लाबरिया गांव का है। माही डैम के पानी में बोरे के अंदर युवक का शव मिला था। पुलिस ने कत्ल की गुत्थी सुलझाने के लिए करीब 40 दिनों तक जांच की। इसके बाद पुलिस ने 4 आरोपियों को अरेस्ट किया है। आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। धार पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।इधर, पुलिस की जांच के दौरान शव की पहचान पप्पू पिता शंकर निवासी एहमद के रूप में हुई मृतक के भाई पुंजा ने बताया कि 16 अक्टूबर को पप्पु की पत्नी का फोन आया था, जिसने मिलने के लिए बुलाया था। अगले दिन 17 अक्टूबर को पप्पु घर से निकला था लेकिन पत्नी के पास नहीं पहुंचा। ऐसे में भाई के गायब होने की सूचना सरदारपुर थाने पर दी गई थी। मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरु की थी। पुलिस ने शुरुआत में करीब 20 दिनों तक जांच में लापरवाही बरती गई।

Related Articles

Back to top button