ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

पुलिस की लोगों से अपील- एड्स संक्रमित मरीज से नहीं करें भेदभाव

हरदा: विश्व एड्स दिवस के अवसर जिला मुख्यालय पर पुलिस कंट्रोल रूम में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान एसपी मनीष कुमार अग्रवाल ने एड्स के लक्षण और उनके फैलने के कारण के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एड्स हाथ मिलाने से नहीं फैलता, असुरक्षित यौन संबंध से बचे और खून देने या लेने पर नई सुई के इस्तेमाल की अनिवार्यता पर बल दिया।एसपी अग्रवाल ने बताया कि पुलिस लोगों को एड्स के प्रति जागरूक भी करेगी। साथ ही इस बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों का हौंसला बढ़ाने का काम भी करेगी। ताकि इस बीमारी से संक्रमित व्यक्ति इस खतरनाक बीमारी को मात दे सकें। एड्स जानलेवा बीमारी है, इस बीमारी का अभी तक इलाज संभव नहीं हो पाया है। इस रोग को मात देने के लिए बचाव ही बेहतरीन उपाय है। रेड रीबन HIV पॉजिटिव लोगों के साथ एकजुटता और एड्स के साथ जी रहे लोगों के लिए वैश्विक प्रतीक है। इसी को लेकर पुलिस जवानों ने एक-दूसरे को रेड रबिन बांधा। कार्यशाला में एएसपी राजेश्वरी महोबिया, टीआई राकेश गौर, अनिल राठौर, गाजीवति पुषाम, वर्षा गौर, आरआई अनिल कवरेती सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।वर्ल्ड एड्स-डे 2022 की थीमविश्व एड्स दिवस 2022 की थीम ‘एक्युलाइज यानी समानता’ रखी गई है। दरअसल जो लोग एड्स से पीड़ित होते हैं, उन्हें समाज में भेदभाव का सामना करना पड़ता है। लोगों को लगता है कि यह छूआछूत की बीमारी है, जबकि ऐसा नहीं है। इस साल की थीम, भेदभाव को खत्म कर के हर उस व्यक्ति को सम्मान करने पर जोर दिया गया है, जो इस बीमारी से पीड़ित है या जिन्होंने इस रोग के कारण अपनी जान गंवाई है।

Related Articles

Back to top button