ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

झांसी में शादी में शामिल होने जा रहे थे, 120 की रफ्तार में दौड़ रही बाइक ने मारी टक्कर

झांसी। झांसी में सड़क हादसे में इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके दादा और चचेरे भाई घायल हैं। तीनों बाइक से शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। रास्ते में 120 की रफ्तार में दौड़ रही आर-15 बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दादा और चचेरे भाई का इलाज चल रहा है।एडीओ से रिटायर हैं दादाशिवम की मौत के बाद पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजन।चिरगांव निवासी नंदराम पाल एडीओ (सहायक खंड विकास अधिकारी) के पद से रिटायर है। बुधवार रात को उनके दोस्त के बेटे की शादी थी। रात में वह अपने पोते शिवम पाल (17) और स्वेतांश (14) के साथ शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। रास्ते में बाइपास पर तेज रफ्तार में दौड़ रही बाइक ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नंदराम और स्वेतांश का निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनका इलाज चल रहा है।12वीं कक्षा में पढ़ रहा था शिवमशिवम पाल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह चिरगांव के राष्ट्रकवि मैथलीशरण गुप्त पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ रहा था। उसके पिता अजयपाल खेलार के सरकारी स्कूल में शिक्षामित्र है। जबकि मां सुनीता हाउसवाइफ है। शिवम से बड़ी बहन रश्मि ग्वालियर से नर्सिंग कर रही हैं।मौत की खबर नहीं हैशिवम की मां और बहन को सुबह तक मौत की खबर नहीं दी गई। जब रिश्तेदार जमा होने लगे तो दोनों व्याकुल हो उठी। पुलिस पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई करा रही है। शिवम की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, आर-15 बाइक मऊरानीपुर की बताई जा रही थी। उस पर दो युवक सवार थे। दोनों के बारे में पता नहीं चल सका।

Related Articles

Back to top button