ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

Bigg Boss 16 कैप्टन निमृत कौर पर फूटा टीना दत्ता का गुस्सा, बर्तन साफ करने से किया मना

Bigg Boss 16 में आए दिन कंटेस्टेंट के बीच जमकर बवाल देखने को मिल रहा है।  कुछ के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिल रही है। इन दिनों निमृत कौर Bigg Boss  हाउस की कैप्टन हैं, ऐसे में ड्यूटी को लेकर टीना दत्ता और निमृत में बहस हो जाती है। टीना का निमृत पर गुस्सा फूटता है और वह उन्हें जाहिल कह देती हैं।

मेकर्स की ओर से शो का नया प्रोमो जारी हुआ है। इसमें प्रियंका चाहर चौधरी और टीना दत्ता बर्तन साफ करती हुई नजर आ रही हैं। कुछ ही देर में टीना चिल्ला कर निमृत को बुलाती और फिर कमरे में जाकर बाहर आने के लिए कहती हैं। इस पर निमृत पूछती है कि क्या हुआ, जिस पर टीना कहती हैं कि जो लोग गंवारों की तरह खाना खाकर अपनी प्लेट में जूठा फेंक देते हैं, हम उसे साफ नहीं कर सकते। क्या सब अपने घर पर भी ऐसे ही गंवार और जाहिल की तरह रहते हैं। मैं और प्रियंका वो बर्तन साफ नहीं करेंगे।

इसके बाद टीना कमरे से बाहर आते हुए कहती हैं कि जेठानी की तरह पूछ रही है क्या हुआ। इस पर निमृत भी उनके पीछे आती हैं और कहती हैं कि बमबार्डिंग करते हुए आएंगी, तो वह जरूर पूछेंगी कि क्या हुआ। इसके बाद दोनों में खूब बहस होती है, जिसमें शिव ठाकरे भी बोलने लगते हैं। शिव कहते हैं कि अगर इनका सबको जाहिल और गंवार कहना सही हैं, तो हम भी फिर ऐसे ही करेंगे।

Related Articles

Back to top button