ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

खंडवा मध्यप्रदेश में खाना बनाने की बात पर रसोईये का रस्सी से गला घोंट नाले में फेंका, दो आरोपी गिरफ्तार

खंडवा: खंडवा में इंदिरा सागर बैकवाटर के मछली पाइंट पर एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। नरसिंहपुर जिले के गाडरवाड़ा का रहने वाला युवक मछली कंपनी में रसोईये का काम करता था। शराब के नशे में कंपनी के ही दो कर्मचारियों ने खाना बनाने की बात पर विवाद किया और रस्सी से गला घोंट दिया। साक्ष्य छुपाने के लिए शव को बैकवाटर के एक नाले में फेंक दिया। इस मामले में थाना किल्लौद पुलिस ने दो लोगोंं पर हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार इस घटना 21 नवंबर की शाम को अंजाम दिया गया। 7 दिन बाद 27 जनवरी को झागरिया नाले में बदबू आने पर किसान आशीष गुर्जर ने पुलिस से शिकायत की। तब जाकर तफ्तीश की तो एक युवक का शव मिला। जिसकी पहचान अर्जुन राजपूत के रुप में हुई, वह नर्मदा बैकवाटर पर मछली पकड़ने वाली कंपनी में काम करता था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच की तो हत्या की बात सामने आई। आरोपी आत्माराम पिता बंशीलाल व विश्राम पिता कोमल जाति बलाही दोनों निवासी ग्राम जूनापानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपियों ने वारदात कबूल कर ली। आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को उन्हें जेल भेज दिया गया।शराब के नशे में गला घोंटा और नाले में फेंक दियाकिल्लौद थाने के एएसआई कैलाश गुर्जर ने बताया कि शराब के नशे में पूरा विवाद खाना बनाने की बात पर हुआ। आरोपियों ने रसोईये को भी शराब पीला रखी थी। मृतक अर्जुन राजपूत ने अन्य कर्मचारियों से भी मदद भी मांगी लेकिन वह खाना खाने के बाद वहां से निकल गए। आरोपी आत्माराम और विश्राम ने तंबू में पहले तो रस्सी से गला घोंटा और फिर शव को झागरिया नाले में फेंक दिया। मृतक की जेब से करीब 5600 रुपए की राशि बरामद हुई थी। जिसे परिजन के सुपुर्द किया है।

Related Articles

Back to top button