ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजनीति

दिल्ली में ईमामों और मौलवियों को वेतन देते हैं केजरीवाल 

अहमदाबाद | गुजरात में पहले चरण के मतदान से पहले भाजपा ने आम आदमी पार्टी (आप) पर बड़ा आरोप लगाया है| गुजरात भाजपा के मीडिया कन्वीनर डॉ. यज्ञेश दवे ने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि दिल्ली में आप की सरकार ईमाम और मौलवियों को हर महीने वेतन देती है| आप सरकार ईमामों को प्रति माह रु. 18000 और मौलवियों को रु. 16000 हर महीने वेतन देती है| आरटीआई का हवाला देते हुए भाजपा ने आप यह आरोप लगाया है| डॉ. दवे ने कहा कि आप के झूठ का आज पर्दाफाश हो गया है| लगातार झूठ बोलने वाले केजरीवाल क्या आरटीआई की इस रिपोर्ट को झूठा साबित कर सकते हैं? गौरतलब है कि दिल्ली नगर निगम के चुनाव प्रचार में भी ईमामों और मौलवियों को वेतन को भाजपा मुद्दा बना रही है| दिल्ली में भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारा के ग्रंथियों को हर महीने वेतन देने की मांग केजरीवाल सरकार से की है| प्रवेश वर्मा ने सभी मंदिरों और गुरुद्वारा के पुजारी और ग्रंथियों से केजरीवाल को पत्र लिखकर रु. 42000 प्रति माह वेतन देने की मांग करने की अपील की है| अगर केजरीवाल सरकार ऐसा नहीं करती है तो मंदिरों और गुरुद्वारा के बाहर बोर्ड लगाएं और उसमें लिखें ‘मांग पूरी ना हो तब तक आप का कोई नेता उम्मीदवार समेत मुख्यमंत्री के मंदिर और गुरुद्वारे में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाता है|’

Related Articles

Back to top button