ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

आरोपी चाचा के खिलाफ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चौरई ने सुनाया फैसला, ठोंका अर्थदंड

छिंदवाड़ा: नाबालिग पीड़िता के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को न्यायालय ने सजा सुनाई है, चौरई के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने इस मामले में आरोपी को बीस साल के सश्रम कारावास के साथ अर्थदंड की सजा से दंडित किया है।जानकारी में विशेष लोक अभियोजक प्रवीण कुमार मर्सकोले ने बताया कि गत 14 नवंबर 2018 को नाबालिग पीडि़ता ने चांद थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि वो 13 नवंबर की रात आठ बजे शौच कर वापस आ रही थी तभी रास्ते में उसे रिश्ते के चाचा जितेन्द्र यादव मिला और नाबालिग को जबरन अपने साथ खेत ले गया और उसके साथ बलात्कार कर मौके से भाग निकला।बाद में पीडिता ने मामले की जानकारी परिजनों को देकर मामले की शिकायत थाने में लिखित रुप से दर्ज कराई थी, पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रकरण को सुनवाई के लिए चौरई के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की न्यायालय में प्रस्तुत किया था।मंगलवार के दिन तमाम साक्ष्यों, गवाहों के बयान सुनने के बाद दोष सिद्ध पाए जाने पर न्यायालय ने आरोपी चांद के 31 वर्षीय जितेन्द्र यादव को को धारा 376 सहपठित धारा 3/4 पाक्सो अधिनियम के तहत बीस वर्ष सश्रम कारावास और दो हजार रुपए के अर्थदंड की सजा से दंडित किया है।

Related Articles

Back to top button