ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बाइक को टक्कर मार कर पलट गया ट्रक, एक युवक की मौत दूसरा गंभीर

भोपाल। बिलखिरिया थाना इलाके में अचानक बेकाबू हुए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट मे ले लिया। घटना मे बाइक चला रहे युवको को जानलेवा चोंटे आई थी जिसमे एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया वही उसके साथी की हालत गंभीर बताई गई है। मिली जानकारी के अनुसार मदनी नगर कटारा हिल्स मे रहने वाला 19 वर्षीय फरहान पुत्र बाबू खां कबाड़े का काम करता था। बीते दिन वो अपनी बाइक से इलाके मे ही स्थित ग्राम अमझरा मे रहने वाले अपने दोस्त अनस से मिलने गया था। अनस भी कबाड़े का काम करता है। बाद मे दोनो किसी काम से बाइक से बायपास की ओर जा रहे थे। अमझरा से निकलकर जैसै ही वो मेन रोड पर आये तभी सामने से तेज रफ्तार से ट्रक अ गया। बाइक को देख ट्रक चालक उसपर अपना नियत्रंण खो बैठा ओर बेकाबू ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक डिवाइडर पर जा चढ़ा और पलट गया। जानलेवा चोंटे आने से फरहान की मौके पर ही मौत हो गई। वही आसपास के लोगो की मदद से नाजूक हालत मे अनस को इलाज के लिये हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया जहॉ उसे भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने बताया की सूचना पाकर मौके पर टीम पहुंची तो सामान से भरा ट्रक मौके पर नजर आया लेकिर चालक ओर क्लीनर नहीं मिले। पुलिस का अनुमान है कि घटना मे ट्रक पलटने से वो भी घायल हुए होगें ओर नजदीक के ही किसी अस्पताल में इलाज के लिये चले गये होंगे। पुलिस उनके संबंध में जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर फरहान के शव को पीएम के बाद परिवार वालो को सौंपते हुए आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button