ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

मल्लिकार्जुन खड़गे ने जिस तरह PM के लिए अपशब्द बोले, कांग्रेस नेतृत्व के जमात सोच- राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री और भाजपा नेता राजनाथ सिंह इन दिनों  गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए में प्रचार कर रहे है। वहीं इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस द्वारा अपशब्दों का प्रयोग किया जा रहा है.. स्वस्थ लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी के संबंध में अपशब्दों का प्रयोग करना स्वस्थ राजनीति के लक्षण नहीं है।

जिस प्रकार के अपशब्दों का प्रयोग कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम के लिए किया है वह उनकी मानसिकता ही नहीं, बल्कि पूरी कांग्रेस की मानसिकता का परिणाम है।

बता दें कि गुजरात में एक रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने पीएम मोदी के चेहरे पर बीजेपी के वोट मांगने को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि ‘मोदी हर चुनाव में दिख जाते हैं, क्या उनके रावण की तरह 100 सिर हैं?’ खरगे के इस बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी नगरपालिका तक के चुनाव में कहती है मोदी को वोट दो… क्या मोदी यहां काम करने आएंगे। पीएम हर वक्त अपनी ही बात करते हैं..आप किसी को मत देखो, मोदी को देख कर वोट दो। तुम्हारी सूरत कितनी बार देखना। कॉरपोरेशन में भी तुम्हारी सूरत देखना, एमएलए के इलेक्शन में भी तुम्हारी सूरत देखना, एमपी इलेक्शन में भी तुम्हारी सूरत देखना… हर जगह..आपके रावण के जैसे 100 चेहरे हैं क्या?’

Related Articles

Back to top button