ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

ग्वालियर के डबरा में व्यापारी के साथ हुई 35 लाख की लूट का पुलिस ने किया पर्दाफ़ाश।

ग्वालियर के डबरा में दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में सनसनीखेज गल्ला व्यापारी सेवकराम बाजार से लूट करने वाले लुटेरों को पकड़ने में ग्वालियर पुलिस ने सफलता हासिल की है, 22 नवंबर को डबरा सिटी थाना क्षेत्र के ठाकुर बाबा रोड पर गल्ला व्यापारी सेवकराम बजाज मोटरसाइकिल पर सवार होकर एचडीएफसी बैंक से अपने साथी जगन के साथ एक बैग में रखकर 35 लाख रुपए निकाल कर ला रहे थे तभी तीन बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें पीछे से ओवरटेक करते हुए कट्टे की नोक पर उनके बैग में रखे 35 लाख रुपए लूट लिया और मौके से फरार हो गए उनकी तलाश पुलिस 22 तारीख से कर रही थी इसके लिए ग्वालियर क्राइम ब्रांच सहित जिले के विभिन्न पुलिस ऑफिसर सरगर्मी से इन लुटेरों की तलाश कर रहे थे तभी पुलिस को सीसीटीवी की फुटेज की मदद से कुछ सुराग हाथ लगे इनमें ग्वालियर शहर का एक व्यापारी का मुनीम इन लुटेरों के साथ शामिल होने की पुष्टि हुई जिसके बाद पुलिस ने उसे राउंडअप करते हुए पूछताछ की जिसके बाद लुटेरों का सुराग पुलिस को लगा पुलिस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है अभी दो बदमाश फरार चल रहे हैं जिनकी तलाश की जा रही है, ग्वालियर रेंज एडीजी आरटीओ ऑफिस श्रीनिवास वर्मा के मुताबिक इस घटना में 6 लोगों ने रेकी कर कर वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग की थी, पुलिस ने इनमें से रेकी करने वाले तीन आरोपियों सहित लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बाइक सवार आरोपियों में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, फिलहाल पुलिस बाइक पर सवार लूट की वारदात में शामिल दो अन्य बदमाशों की तलाश में जुटी है, पुलिस ने लूटी गई रकम में से कुल ₹700000 की रकम आरोपियों से बरामद कर ली है शेष अन्य रकम अन्य दो लुटेरों के पास होने की पुलिस को जानकारी मिली है पुलिस का दावा है कि जल्दी बाकी रकम को भी बरामद कर लिया जाएगा एडीजी श्रीनिवास वर्मा के मुताबिक लूट की वारदात को अंजाम देने से पहले इन्होंने ग्वालियर से 1 अपाचे बाइक चोरी की थी और उसकी नंबर प्लेट हटाने के बाद उसी चोरी की मोटरसाइकिल से व्यापारी के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया लूट की वारदात में प्रयोग किए गए कट्टे को भी पुलिस ने बरामद किया है, एडीजी श्रीनिवास वर्मा का दावा है कि इन बदमाशों ने जिले में कई और वारदातों को अंजाम दिया है इनसे पूछताछ जारी है फिलहाल पुलिस को उन दो बदमाशों की तलाश है जो मोटरसाइकिल पर सवार होकर लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हुए थे पुलिस जल्द ही उनको भी गिरफ्तार कर लेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button