ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

दो बाइक को टक्कर मारकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, 1 की मौत, 6 घायल

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में मंगलवार दोपहर हुए सड़क हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए हैं। हादसा तेज रफ्तार कार के बाइक सवारों को टक्कर मारने के चलते हुआ है। जानकारी के मुताबिक, गुदरी चौक निवासी प्रकाश सिंह उर्फ एनडी सिंह (40) मंगलवार सुबह ड्राइवर को लेकर कार से किसी काम से निकले थे। वह दोपहर करीब एक बजे घर लौट रहे थे। अभी वे अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर पहुंचे थे कि कल्याणपुर के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई। इसके बाद आगे जा रहे दो बाइक सवारों को टक्कर मारते हुए पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में प्रकाश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में एक बाइक सवार का पैर भी बुरी तरह से टूटा गया है। इस दौरान वहां से निकल रहे लोगों ने देखा तो डायल-112 को सूचना दी। इसके बाद पुलिस पहुंची और संजीवनी 108 एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं दो घायलों को पुलिस अपनी गाड़ी से अस्पताल लेकर पहुंची। घायलों में तीन की हालत गंभीर है।

Related Articles

Back to top button