ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

टीकमगढ़ में दिनदहाड़े की थी छेड़छाड़; फिर उसी इलाके में पहुंचा था युवक

टीकमगढ़: शहर के नंदीश्वर कॉलोनी में 2 दिन पहले दिनदहाड़े नाबालिग युवती से छेड़छाड़ के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बुधवार को फिर उसी इलाके में वारदात को अंजाम देने की नीयत से घूम रहा था।इसी दौरान पुलिस सिविल ड्रेस में नंदीश्वर कॉलोनी के आसपास आरोपी की निगरानी कर रही थी। जैसे ही पुलिस ने आरोपी की बाइक देखी तो फौरन उसे पकड़ लिया। पुलिस आरोपी को लेकर कोतवाली पहुंची। जहां उससे पूछताछ की जा रही है।कॉलोनी वालों ने पुलिस को दिए फोटोदरअसल शहर के नंदीश्वर कॉलोनी में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी का मंगलवार को क्लियर फोटो सामने आया था। सीसीटीवी से निकाले गए फोटोग्राफ में आरोपी का चेहरा साफ तौर पर दिखाई दिया। कॉलोनी वालों ने आरोपी का यह सीसीटीवी फुटेज कोतवाली पुलिस को सौंप दिया था। इसके बाद पुलिस सरगर्मी के साथ आरोपी की तलाश में जुट गई थी।कोतवाली टीआई मनीष कुमार ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर जगह-जगह तैनात कर दी थी। आरक्षक कपिल को सिविल लाइन इलाके में नियुक्त किया गया था। सुबह करीब 10:30 बजे आरोपी से मिलता-जुलता शख्स बाइक पर उस इलाके में जाते दिखाई दिया। इस दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया और कोतवाली ले गई।CCTV कैमरों में हुआ था कैद2 दिन पहले शहर के नंदीश्वर कॉलोनी में सरेआम एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। यह पूरी घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जिसमें एक युवक को खुलेआम सड़क पर जा रही युवती के साथ अश्लील हरकत करते देखा गया। मोहल्ले वालों ने सीसीटीवी फुटेज कोतवाली पुलिस को सौंप दिए थे।इसके बाद कॉलोनी में लगे अन्य सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। वार्ड पार्षद राजीव जैन ने बताया कि करीब 1 दर्जन घरों में लगे सीसीटीवी खंगालने के बाद आरोपी का साफ चेहरा दिखाई देने वाला फोटो मिला था। तत्काल यह फोटोग्राफ कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में यह बात सामने आई है कि आरोपी युवक करीब 2 से 3 घंटे मोहल्ले की अलग-अलग गलियों में घूमता रहा।

Related Articles

Back to top button