ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

घर में गोल्डन गाइज की एंट्री,  साथ लाएंगे 25 लाख रुपये की गंवाई हुई प्राइज मनी! 

Bigg Boss 16 सीजन हर गुजरते दिन के साथ दिलचस्प होता जा रहा है। शो में कई लोगों के बीच रिश्ते बिगड़ते दिख रहे हैं तो कई नए रिश्ते बनते भी नजर आ रहे हैं। इस बीच शो के ताजा एपिसोड में कई मजेदार चीजें देखने को मिलीं।  नए एपिसोड में अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी के बीच मनमुटाव देखने को मिला। वहीं अर्चना गौतम और शिव ठाकरे के बीच रोटी को लेकर भी बहस देखने को मिली। इसके अलावा घर में काम को लेकर नई कैप्टन निमृत आहलूवालिया और अर्चना के बीच तकरार भी नजर आई।

हालांकि पूरे एपिसोड में चर्चा का केंद्र गोल्डन गाइज रहे। दरअसल, बिग बॉस शो को मजेदार बनाने के लिए मेकर्स ने घर में गोल्डन गाइज यानी सनी और बंटी की एंट्री कराई है। दोनों अगले सात दिनों तक घर के अंदर रहेंगे और घरवालों को 25 लाख रुपये की प्राइज मनी दोबारा हासिल करने का मौका देंगे। ताजा एपिसोड में इसको लेकर बिग बॉस ने घरवालों को बताया कि एक्टिवी एरिया को एक सेफ के रूप में तब्दील कर दिया गया है। जहां 25 लाख की प्राइज मनी को सोने के सिक्कों के पहाड़ों में परिवर्तित कर दिया गया है। बिग बॉस ने बताया कि इसके प्राइज मनी को दोबारा हासिल करने के लिए घरवालों को उनके द्वारा समय-समय पर दिए गए टास्क पूरे करने होंगे। टास्क पूरे होने पर पासकोड दिया जाएगा जिससे वह इस सेफ को खोल सकते हैं।

शो के दौरान बिग बॉस पहला टास्क साजिद को देते हैं। साजिद को कन्फेशन रूप में बुलाकर बताया जाता है कि उन्हें खाना बनाना है। साथ ही उन्हें यह भी बताया जाता है कि खाना पसंद आने पर उन्हें एक कोड दिया जाएगा। बिग बॉस साजिद को बताते हैं कि टास्क के दौरान अर्चना दूर से उनकी मदद कर सकती हैं। इसके बाद साजिद एक स्पेशल डिश बनाते हैं। बिग बॉस सनी और बंटी से डिश को टेस्ट करने के लिए कहते हैं। दोनों साजिद का बनाया खाना चखते हैं और डिश की तारीफ करते हैं। इसके बाद वे साजिद को एक नंबर देते हैं। उन्हें पांच नंबर मिलता है। इस नंबर को वह एक्टिविटी एरिया में लगा देते हैं।

Related Articles

Back to top button