ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

दहेज प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने खाया जहर, पति समेत 6 पर दहेज हत्या का केस दर्ज

पंजाब के जालंधर में काकी पिंड की विवाहिता रवीना ने ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर जहर खाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। रामामंडी पुलिस थाने में पति, ससुर, सास, ननद, जेठानी व जेठ पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने देर शाम जेठानी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि बाकी लोगों की तलाश जारी है। रामामंडी थाने के एसएचओ अजायब सिंह ने बताया कि गोराया इलाके की रहने वाली रवीना की शादी दो साल काकी पिंड के अमनप्रीत सिंह से हुई थी। रवीना के पिता गुरदयाल चंद ने बताया कि शादी के बाद से बेटी को दहेज के लिए काफी परेशान किया जाता था। जेठ कमलजीत सिंह, जेठानी सीमा रानी, सास बलविंदर कौर, ससुर गुरदयाल सिंह व ननद सोनिया सब मिलकर पीटते थे। वह कई बार पंचायत लेकर समाधान के लिए बैठे लेकिन ससुराल वालों ने रवीना को प्रताड़ित करना जारी रखा। परेशान होकर रवीना ने सोमवार को जहर खा लिया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button