ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

कर्मचारियों ने किराए के भवन में लिया शरण, लोग बोले- कई बार की गई शिकायत

चंदौली: चंदौली के सकलडीहा कस्बा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और कर्मचारियों का आवास खंडहर में तब्दील हो गया है। जिसके चलते स्वास्थ्य कर्मी और डाक्टरों को आवास के अभाव में परेशानी उठानी पड़ती है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अफसर अपने कर्मचारियों की परेशानी को दूर करने के बजाय अनजान बने है। जिसके चलते स्वास्थ्य कर्मी किराए के आवास में रहने को मजबूर है।कई साल पूर्व सकलडीहा कस्बा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण लाखों रुपये के लागत से हुआ था। जहां पर चिकित्सकों के आवास के साथ स्वास्थ्य कर्मी का आवास से लेकर पीएचसी सेंटर पर मरीजों का इलाज होता रहा। परन्तु सीएचसी का निर्माण होने से पीएचसी के डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों को सीएचसी में मर्ज कर लिया गया। पीएचसी पर पूर्ण रूप से चिकित्सकीय सुविधा बंद होने से लाखों की लागत से बनी डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों का आवास वर्षों से खंडहर में तब्दील हो गया है।चंदौली के सकलडीहा कस्बा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र।शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाईऐसे में इन आवासों में रहने वाले कर्मचारियों ने खतरे की संभावनाओं को देखते हुए किराए के आवास में रहने लगे। जिसके चलते उन्हें अधिक धन खर्च करना पड़ रहा है, लेकिन अभी स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के द्वारा कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है। कई बार विभागीय अधिकारियों से ग्रामीणों के शिकायत के बाद भी मरम्मत तो दूर अधिकारी झांकने तक नहीं जाते है।अधीक्षक बोले- उच्चाधिकारियों के अवगत कराया गयाइस बाबत सीएचसी अधीक्षक डा. संजय यादव ने बताया कि उच्चाधिकारियों को बताया गया है। शासन स्तर पर स्वीकृति मिलने पर निर्माण कार्य कराया जायेगा।

Related Articles

Back to top button