मध्यप्रदेशमुरैना
मुरैना ड्रग इंस्पेक्टर ने कार्यवाही कर 5 नमूने जांच के लिये भोपाल भेजे
मुरैना 29 नवम्बर 2022/कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना के आदेशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में दवाओं का नियम विरुद्ध बिना डॉक्टर के पर्चे के विक्रय करने वाले मेडिकल स्टोर के विरुद्ध कैलारस में 22 नवम्बर को की गई। जिसमें मैसर्स श्रीराम मेडिकल स्टोर, जवाहर मार्ग एवं गर्ग मेडिकल स्टोर जवाहर मार्ग पर औषधि एवं प्रसाधन सामाग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही की गयी। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि श्रीराम मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा एविल इंजेक्सन का दुरुपयोग नशा करने हेतु विक्रय किया गया था, उनके द्वारा दवाओं के रिकॉर्ड भी मौके पर प्रस्तुत नहीं करने के कारण मौके पर दुकान को सील करने की कार्यवाही की गयी। कुल 05 नमूने जांच के लिये गये, जिनको भोपाल स्थित औषधि परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। 23 नवम्बर को मैसर्स सतीश मेडिकल एजेंसी पुरानी सब्जी मंडी रोड कैलारस की जांच की गयी। जांच के दौरान पायी गयी अनियमितताओं की रिपोर्ट फार्म 35 में तैयार कर दो दवाओं के नमूने जांच हेतु लिए गए। इन तीनों मेडिकल स्टोर संचालको को कारण बताओ नोटिस जारी कर लाइसेंस के निलंबन अथवा निरस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है।





