ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

परिवार बचा, किसी काम से बाहर गया था; सारा सामान जलकर राख, लाखों का नुकसान

रोहतक: हरियाणा के रोहतक जिले के गांव अजायब में एक मकान में भीषण आग लग गई। अभी स्पष्ट नहीं हो पाया हैं कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है या किसी अन्य कारण से, लेकिन आग में जलकर घर का लगभग सारा सामान राख हो गया है। जिस कमरे में आग लगी, उसी में परिवार का सामान रखा हुआ था।आगजनी की घटना गांव अजायब निवासी मुकेश के घर में हुई। ग्रामीणों ने भी आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक सामान जल कर राख हो चुका था। वहीं जब पीड़ित परिवार पहुंचा तो अपने आशियाने को जलता देखकर काफी दुखी हुआ, जिसे ग्रामीणों ने संभाला।कमरे से निकाला गया जला हुआ सामानपरिवार बाहर गया थापरिवार वालों ने बताया कि जब आगजनी की घटना हुई, तब वे घर पर नहीं थे। इसलिए जान बच गई। मकान मालिक मुकेश मजदूरी के लिए गया हुआ था। उसके दोनों बेटे व पत्नी भी घर से बाहर गई हुई थी। पीछे से यह घटना हुई है। सूचना मिलते ही पूरा परिवार वापस पहुंचा और अपना जलता हुआ मकान संभाला।आगजनी वाले कमरे में ही रखा था घर का अधिकतर सामानपीड़ित मुकेश के बेटे ने बताया कि जिस कमरे में आग लगी है, उसमें ही घर का अधिकतर सामान रखा हुआ था, जो आग लगने के कारण जलकर राख हो गया। हालांकि अभी यह अनुमान तो नहीं लगाया जा सकता कि नुकसान कितना हुआ है, लेकिन कमरे में रखा सारा सामान जल चुका है।

Related Articles

Back to top button