ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
दिल्ली NCR

गरीबों काे राशन देने के बजाय बाजार में बेचने ले जाए जा रहे गेहूं व बाजरे की खेप पकड़ी

फरीदाबाद: खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने डिपो होल्डर की दुकान पर की छापेमारी, डबुआ थानाक्षेत्र के पाली गांव में स्थित है राशन डिपो।छापेमारी में डिपो होल्डर के स्टॉक में 58 कुंतल गेहूं व 10 कुंतल बाजरा मिला कम, दर्ज कराया केससीएम फ्लाइंग की सूचना पर गरीबों काे मिलने वाले राशन को बाजार में बेचने ले जाए जा रहे गेहूं व बाजरे की खेप खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने पकड़ी है। संबंधित डिपो हाेल्डर के खिलाफ केस दर्ज करा वाहन समेत राशन को जब्त कर लिया है। मामला डबुआ थानाक्षेत्र के पाली गांव का है।सीएम फ्लाइंग के डीएसपी राजेश चेची ने बताया कि उनके विभाग को सूचना मिली कि पाली गांव स्थित संगीता देवी राशन डिपो होल्डर के यहां से गरीबों को मिलने वाला राशन पात्रों को देने के बजाय बाजार में बेच दिया जाता है। सूचना पर टीम गठित कर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के उप निरीक्षक अखिल जैन के साथ छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान एक गाड़ी में सरकारी राशन का गेहूं प्लास्टिक के बैग में भर कर बाहर ले जाया जा रहा था। स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी को पकड़ लिया गया लेकिन ड्राइवर फरार हो गया। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी निखिल जैन ने बताया कि जब संगीता देवी के राशन डिपो का मौजूदा स्टाक को चैक किया गया तो उसमें करीब 58 कुंतल गेहूं और 10 कुंतल बाजरा कम मिला। गेहंूं की मार्केट रेट करीब 1.16 लाख रुपए और बाजरे की करीब 10 हजार रुपए आंकी गई। निखिल की शिकायत पर डबुआ थाना पुलिस ने राशन डिपो संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर राशन जब्त कर लिया है।

Related Articles

Back to top button