ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

विदेशी टिकट की पैसे मांगने पर हुआ जमकर हंगामा, ड्राइवर ने कराई सुलह

आगरा: एनआरआई पर्यटकों ने गाइड पर इंडियन टिकट पर ताजमहल घुमा कर विदेशी टिकट के पैसे मांगने का आरोप लगाया हैदुनिया के सातवें अजूबे ताजमहल पर टिकटों की ब्लैक का नया मामला सामने आया है। यहां एनआरआई पर्यटक ने गाइड पर भारतीय टिकट से ताजमहल घुमाने और विदेशी टिकट के पैसे मांगने का आरोप लगाया है। हंगामे के बाद गाइड ने उसे नए टिकट दिखाए और मामला रफा दफा कर दिया। हंगामे के दौरान लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है।शिल्पग्राम पर पर्यटकों ने काफी देर हंगामा कियाजानकारी के मुताबिक टिकट में बेईमानी का यह मामला सोमवार शाम का है। समुदाय विशेष का एक एनआरआई परिवार ताजमहल घूमने आया था। शिल्पग्राम पर एक यूपीटी गाइड ने उनसे बातचीत की और 1250 रुपए प्रति टिकट व 700 रुपए गाइड फीस तय कर उन्हे ताजमहल ले गया। ताजमहल घुमाने के दौरान उन्हें यह शक हो गया की उन्हे भारतीय हाई वैल्यू टिकट पर ही ताजमहल दिखाया गया है। गाइड उन्हे टिकट बिना दिखाए विदेशी टिकट के पैसे मांगने लगा।पर्यटकों ने इसका विरोध किया और अपने ड्राइवर को बुला लिया। शिल्पग्राम पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। पर्यटकों का कहना था की उन्हें उनका टिकट दिखाने पर ही वो विदेशी टिकट का पैसा देंगे। काफी हंगामे के बाद गाइड ने किसी से टिकट की फोटो मंगवा कर पर्यटकों को दी और मामला रफा दफा हो गया।पूरे मामले में दोनों में से किसी भी पक्ष ने शिकायत नहीं की है।पर्यटकों से ठगी नहीं होती बंदताजमहल पर गाइडों का सड़क पर या पार्किंग में खड़े होकर पर्यटकों को रोकने पर मनाही है। शोरूम संचालकों के हॉकर्स को भी पर्यटकों को रोकने पर रोक है। इस सबके बाद भी खुलेआम गाइड और लपके पर्यटकों को परेशान करते हैं। ऑनलाइन टिकट महंगे दामों में बेचने से लेकर सामान बेचने तक के नजारे ताजमहल पर आम हो गए हैं, हालांकि प्रशासन द्वारा एक एसडीएम की तैनाती के बाद भी ताजमहल के बाहर लपकागिरि खत्म नहीं हो पाई है।

Related Articles

Back to top button