ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी को पुलिस ने मुंबई से किया गिरफ्तार, बढ़ेगी दुष्कर्म की धारा

बस्ती(Basti);  किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी को कलवारी पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। उसे मुंबई के न्यायालय में पेश किया। ट्रांजिट रिमांड पर लेकर उसे टीम बस्ती पहुंची। थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अपहृता को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया। मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ाई जाएगी।

करीब दो माह पूर्व कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। प्रकरण में पुलिस ने आकाश निवासी नेबुआ, कुशीनगर के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। जांच में जुटी पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी आकाश (19) मुंबई में है। इसके आधार टीम मुंबई गई और विक्रोली वेस्ट मुंबई से पकड़ लिया गया। उसके कब्जे से किशोरी मिली। मुंबई की स्थानीय कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर आरोपी आकाश को पुलिस बस्ती नगर ले आई। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी चौकी माझा खुर्द एसआई पवन कुमार मौर्य, आरक्षी धीरज यादव और महिला आरक्षी शुभांगी शामिल रहीं।

अपृहता को सकुशल बरामद कर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

बस्ती – प्रभारी चौकी माझा खुर्द उ0नि0 पवन कुमार मौर्य थाना कलवारी मय पुलिस बल द्वारा थाना कलवारी जनपद बस्ती पर पंजीकृत मु0अ0सं0 266/22 धारा 363, 366 IPC व 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट से सम्बंधित अभियुक्त आकाश पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम परसौनी थाना नेबुआ जनपद कुशीनगर (उ0प्र0) हाल मुकाम बाबूलाल गौड़ (पिता) का मकान नियर शिव महाराष्ट्र नगर-2 श्री कृष्णा चाल, सूर्य नगर व विक्रोली (वेस्ट) मुंबई, महाराष्ट्र उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार कर मुंबई न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड पर लाकर दिनांक-27.11.2022 को न्यायालय बस्ती रवाना किया गया एवं सम्बंधित अपृहता को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया|

रिपोर्ट – सुशील शर्मा

Related Articles

Back to top button