ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

कंबाइन-ट्रैक्टर को कब्जे में लिया; 7 के खिलाफ FIR, पंचायती जमीन में बिजी फसल पर विवाद

कपूरथला: पुलिस ने फसल कटाई के लिए आई कंबाइन को कब्जे में ले लिया है।पंजाब के कपूरथला जिले के गांव बीजा की 32 एकड़ पंचायती भूमि पर देर शाम अवैध कब्जाधारियों ने फसल काट ली। अब इस मामले में थाना कोतवाली में 7 व्यक्तियों को नामजद कर FIR दर्ज कर ली गई है। जबकि उक्त पंचायती भूमि पर विवाद के चलते SDM कपूरथला ने धारा 145 लागू कर फसल को कटाई के बाद उसकी रकम सरकारी खजाने में जमा करवाने के आदेश भी दिए हुए हैं।अवैध कब्जाधारियों द्वारा फसल काटनी अभी शुरू ही की थी कि मौके पर पहुंची पुलिस ने कंबाइन और एक ट्रेक्टर कब्जे में ले लिया है। वहीं गांव की पंचायत सदस्य जसविंदर कौर की शिकायत पर थाना कोतवाली में धारा 188, 379, 149 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फ़िलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।अवैध रूप से बिजी थी फसलजानकारी अनुसार सीनपूरा रकबे में पड़ती गांव भीला पंचायत की गांव विल्ला कोठी के नजदीक पड़ी 32 एकड़ भूमि की बोली बीते अप्रैल में गजा सिंह नामक व्यक्ति के नाम पर हुई थी। जबकि उक्त भूमि पर पहले काबिज अवैध कब्जाधारियों ने उस पर फसल की बिजाई कर दी। और नए बोलीदाता को भूमि का कब्ज़ा न मिलने के चलते मामला SDM की कोर्ट में पहुंच गया। SDM ने भूमि पर नायब तहसीलदार राजीव खोसला को रिसीवर नियुक्त करने के साथ साथ भूमि पर धारा 145 लगा दी। और बीजी गई फसल को काटने के बाद रकम सरकारी खजाने में जमा करवाने के आदेश भी दे दिए थे।पुलिस ने कब्जे में ली कंबाइनसोमवार शाम कुछ अवैध कब्जाधारियों द्वारा उक्त पंचायती भूमि पर कंबाइन से फसल की कटाई करनी शुरू की गई। तो घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। तुरंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच फसल की कटाई को रोक दिया और एक कंबाइन और ट्रेक्टर कब्जे में ले लिया। जबकि आरोपी फरार हो गए।इन पर हुआ केस दर्जमेंबर पंचायत जसविंदर कौर के बयान पर थाना कोतवाली में आरोपी बलविंदर सिंह पुत्र दलीप सिंह, करनैल सिंह, बलवीर सिंह, राज सिंह सभी वासी विला कोठी बलवीर शर्मा, जस्सा सिंह तथा मंगल सिंह वासी विला कोठी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इसकी पुष्टि SHO कोतवाली कश्मीर सिंह ने करते हुए बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button