ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

एक बार फिर बिग बॉस के घर में नजर आएंगी राखी सावंत

Bigg Boss में आए दिन कोई-न-कोई नए ट्विस्ट आते रहते हैं। दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज देने के लिए Bigg Boss  शो में कुछ-न-कुछ नया करते रहते हैं। और जब एंटरटेनमेंट की बात हो और राखी सावंत का जिक्र न हो ऐसा तो हो  ही नहीं सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ड्रामा क्वीन राखी सावंत एक बार फिर ‘Bigg Boss’ के घर में एंट्री लेने वाली हैं। हालांकि, इसमें एक ट्विस्ट है। राखी इस Bigg Boss हिंदी नहीं बल्कि बिग बॉस मराठी में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाली हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राखी के साथ तीन अन्य कंटेस्टेंट्स भी वाइल्ड कार्ड के रूप में घर में जाएंगे। हाल ही में, ‘बिग बॉस मराठी 4’ ने शो के आगामी एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें दिखाया गया है कि राखी के एंट्री ने सभी घरवालों को सरप्राइज कर दिया। राखी भी एक बार फिर ‘बिग बॉस’ के घर में जाकर बेहद खुश हैं।

‘बिग बॉस मराठी 4’ में पहुंचते ही राखी, विकास सावंत और अपूर्वा नेमलेकर की तरफ इशारा करते हुए बातें करती दिखती हैं। राखी के साथ, ‘बिग बॉस मराठी 3’ के विजेता विशाल निकम, ‘बिग बॉस मराठी 3’ के फाइनलिस्ट आरोह वेलणकर और ‘बिग बॉस मराठी 3’ फेम मीरा जगन्नाथ ने कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री ली। आने वाले दिनों में यह एपिसोड प्रसारित किया जाएगा।

एक इंटरव्यू के दौरान राखी ने कहा था, ‘मैं ‘बिग बॉस’ में जा रही हूं, मैं तो चैनल की एम्पलॉई हूं, वे मुझे जहां बोलते हैं, मैं वहां चली जाती हूं। इस बार मैं ‘बिग बॉस’ हिन्दी में नहीं बल्कि बिग बॉस मराठी में जा रही हूं।’ इसके साथ ही उन्होंने जनता से उन्हें भारी भरकम वोट देने की अपील की है। राखी हर बार दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब होती हैं, अब देखना होगा कि ‘बिग बॉस मराठी’ में जाकर वे क्या करती हैं।

Related Articles

Back to top button