ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

 भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने पर कांग्रेस नेताओं पर केस दर्ज 

भोपाल। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में विवादित नारे लगने का मामला गरमाता जा रहा है। छत्तीसगढ़ में मध्य प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर के विरुद्ध प्रकरण दर्ज होने के बाद अब भोपाल में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी की शिकायत पर कांग्रेस नेताओं के विरुद्ध राष्ट्रीय एकता को खंडित करने दंगा भड़काने शांति भंग करने व आपराधिक साजिश करने सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।

प्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष अभय तिवारी और पीयूष बबेले को आरोपित बनाया गया है। खंडवा के धनगांव में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान व‍िवादित नारे वाला वीडियो सामने आया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे लेकर राहुल गांधी की यात्रा पर सवाल उठाते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की बात कही थी।

इसके बाद प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर के विरुद्ध छत्तीसगढ़ में प्राथमिकी की गई। आज भाजपा नेताओं ने भोपाल स्थित क्राइम ब्रांच के कार्यालय पहुंचकर कांग्रेस नेता अभय तिवारी और पीयूष बबेले के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई।

क्राइम ब्रांच के अनुसार पंकज चतुर्वेदी ने शिकायती आवेदन में बताया कि राहुल गांधी प्रियंका गांधी सोनिया गांधी व कमल नाथ और संपूर्ण कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा की आड़ लेकर पूरे भारत में देश विरोधी कृत्य किए जा रहे हैं। यात्रा में आपत्तिजनक नारे लगाए जा रहे हैं। इससे देश में शांति भंग हो सकती है। भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य भारत को एक करना और देश को मजबूत करना दर्शाता है लेकिन यात्रा के नाम पर एक आपराधिक कृत्य किया जा रहा है। यह बात खंडवा के जिले के ग्राम धनगांव में तब सामने आई जब यात्रा के दौरान वि‍वादित नारे लगाए गए। इससे कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया।

Related Articles

Back to top button