ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

फुटबॉल मैच के दौरान भिड़े खिलाड़ी,छह को मिला रेड कार्ड

फीफा विश्व कप 2022 में फुटबॉल के बेहतरीन मैच देखने को मिल रहे हैं। इस बीच रूस में एक फुटबॉल मैच के दौरान ऐसा नजारा दिखा, जिसे कोई भी फुटबॉल फैन नहीं देखना चाहेगा। दो टीमों के खिलाड़ी मैच के दौरान आपस में भिड़ गए और एक दूसरे पर जमकर लात-घूंसे चलाए। मैच रेफरी और अन्य अधिकारियों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन सारे प्रयास असफल रहे। अंत में छह खिलाड़ियों को रेड कार्ड दिखाया गया और मैदान से बाहर कर दिया गया। जेनित और स्पार्टक के बीच यह मुकाबला पेनाल्टी शूटआउट तक पहुंचा और यहां जेनित की टीम ने 4-2 के अंतर से जीत हासिल की।

रूस कप के इस मुकाबले में दोनों टीमें पूरे मैच में गोल नहीं कर पाई थीं। ऐसे में इंजरी टाइम में दोनों टीमों के खिलाड़ी गोल करने की कोशिश कर रहे थे। इंजरी टाइम के दौरान मैच के 90वें मिनट में स्पार्टक की टीम ने अपने हाफ से फ्री किक ली। इस दौरान क्वैंसी प्रोम्स और विलियम बैरियोस आपस में टकरा गए। दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ बातचीत भी हुई। इसके बाद दोनों खिलाड़ी आपस में भिड़ गए। दोनों के समर्थन में उनके साथी खिलाड़ी और स्टाफ भी पहुंच गया। इसके बाद दोनों टीमों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फुटबॉल के मैदान पर ये नजारे बेहद दुखद हैं। इस लड़ाई के दौरान रेफरी एक-एक कर खिलाड़ियों को रेड कार्ड दिखा रहे थे। उन्होंने एक के बाद एक लगातार छह खिलाड़ियों को रेड कार्ड दिखाए। फैंस रेफरी को देखकर सोशल मीडिया पर मजे ले रहे हैं।

इस झगड़े की शुरुआत रोड्रिगाओ प्राडो ने की थी। जेनित के लिए 55 नंबर की जर्सी में खेलने वाले प्राडो सबसे पहले इस झगड़े में शामिल हुए और मारपीट की शुरुआत की, लेकिन रेफरी ने उन्हें रेड कार्ड नहीं दिया। इस दौरान मैच से रेफरी का कंट्रोल पूरी तरह खत्म हो गया। दोनों टीमों के सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी और कोच भी मारपीट का हिस्सा बने। खास बात यह है कि जिन छह खिलाड़ियों को रेड कार्ड मिले वह प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे। दोनों टीमों के तीन-तीन खिलाड़ियों को रेड कार्ड दिया गया।

Related Articles

Back to top button