ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

कोरेक्स की डिलीवरी देते समय 3 तस्कर गिरफ्तार, 25 हजार रुपए की 170 शीशी कफ सिरप जब्त

रीवा: बैकुंठपुर पुलिस ने पल्हान स्कूल के पास घेराबंदी कर पकड़ारीवा जिले में पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है। यहां शहर से लेकर देहात तक हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए। जैसे ही ग्रामीणों को अवैध तस्करी की आशंका होती है। वैसे ही हेल्पलाइन नंबर को सूचित कर देते है। जिसके बाद संबंधित थाना पुलिस मिनटों में आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लेती है। ऐसे ही शिकायत बीती दिन बैकुंठपुर पुलिस के पास पहुंची।सूचनाकर्ता ने दावा किया कि पल्हान स्कूल के पास 3 तस्कर खड़े है। जिसमे दो युवक कोरेक्स की डिलीवरी देने सिरमौर से आए है। वहीं एक लोकल युवक खेप लेने के लिए खड़ा है। ऐसे में पुलिस ने टीम बनाकर घेराबंदी कर दी। तस्करों के कब्जे से 25 हजार की 170 शीशी कफ जब्त की है। फिलहाल तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण कायम हो गया है।ऐसे आई थी सूचनाबैकुंठपुर थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि सूचनाकर्ता ने कहा कि बड़े गुरू को नशीली कफ सिरप की डिलीवरी देने दो युवक बाइक से आए है। वह दो झोले में कफ सिरप रखकर बैकुण्ठपुर की तरफ आ रहे है। तुरंत थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन लेते हुए मौके के लिए रवाना हुए। तीनों युवकों को 170 शीशी कोरेक्स के साथ पकड़ लिया है।ये आरोपी गिरफ्तारबैकुंठपुर पुलिस ने 27 नवंबर को देवेन्द्र उर्फ बड़े गुरु मिश्रा पुत्र उमादत मिश्रा 50 वर्ष निवासी बैकुण्ठपुर, अंतिम मांझी पुत्र नर्वदा मांझी 19 वर्ष निवासी तेलियन टोला खपडिहा थाना जवा, कुलदीप सिंह पुत्र शंकर सिंह 20 वर्ष निवासी पथरोंडा थाना जवा को गिरफ्तार किया है। तीनों तस्करों को पकड़ कर जिला न्याायालय में पेश किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button