ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

परसवाड़ा रहा बंद, कहा-सभी की दुकानें हटाई जानी चाहिए, बड़ी दुकानों को नहीं हटाया

बालाघाट: परसवाड़ा के माॅडल बस स्टैंड निर्माण को लेकर हटाए गए अतिक्रमण में भेदभाव के आरोप लगाते हुए परसवाड़ा व्यापारी संघ ने रविवार को बंद रखकर विरोध जताया। व्यापारी संघ ने इस संदर्भ में बीते दिनों शनिवार की रात्रि राम मंदिर परसवाड़ा प्रांगण में एक बैठक लेकर बंद का आह्नान किया है।व्यापारी संघ के आह्नान पर परसवाड़ा व बिजाटोला के सभी व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। इस मसले पर परसवाड़ा व्यापारी संघ की मांग है कि परसवाड़ा माॅडल बस स्टैंड निर्माण के लिए अतिक्रमण की जद में आने वाले सभी अतिक्रमणकारियों की दुकानें हटाई जानी चाहिए। जिसमें कुछ बड़ी दुकानों को नहीं हटाया है। बंद को लेकर सोमवार को प्रशासन भी पूरी तरह सजग नजर आया। चौक-चौराहों पर बंद के दौरान सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल दिखाई दिया।बताया जा रहा है कि परसवाड़ा-बिजाटोला में सभी दुकानें और सभी प्रतिष्ठान बंद रहे। जिससे बंद को पूरा समर्थन मिला है। परसवाड़ा बस स्टैंड निर्माण के लिए अतिक्रमण की जद में आने वाले सभी हाथ अतिक्रमणकारियों को हटाए जाने के लिए व्यापारी संघ के सदस्य तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार परसवाड़ा को ज्ञापन भी सौंपेंगे। दूसरी तरफ, व्यापारी संघ के बंद के विरोध कुछ दुकानें बस स्टैंड पर खुली नजर आई। उनका कहना है कि कई बार अतिक्रमण को लेकर नाप हो चुकी है, इसलिए हम बंद का समर्थन नहीं करते हैं। परसवाड़ा पुलिस ने परसवाड़ा बिजाटोला में फ्लैग मार्च भी निकाला है।

Related Articles

Back to top button