ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

पंजाब सरकार ने फगवाड़ा गन्ना मिल चलाने की दी मंजूरी, जारी की अधिसूचना

पंजाब सरकार ने रविवार को फगवाड़ा की गोल्डन संधर मिल्स लिमिटेड को 20 फरवरी, 2023 तक चलाने की मंजूरी दे दी है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह गन्ना मिल चलाने का फैसला लिया गया है। स्टेट ऑफ इंडिया द्वारा होल्ड ऑन ऑपरेशन के दौरान यह मिल निर्धारित शर्तों पर चलाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस मिल से संबंधित किसानों का भुगतान सुनिश्चित करने के लिए एक अंतर-विभागीय समिति का गठन भी कर दिया गया है। इस समिति में एसडीएम फगवाड़ा, प्रोजेक्ट अफसर (गन्ना) जालंधर, सहायक आयुक्त (आबकारी) कपूरथला रेंज, डीसीएफए (आंतरिक जांच संस्था) कपूरथला, सहायक गन्ना विकास अधिकारी शहीद भगत सिंह नगर, भाकियू (दोआबा) के किसान नेता सतनाम सिंह साहनी और कृपाल सिंह मूसापुर शामिल होंगे।

यह समिति गन्ना मिल में आने वाले गन्ने, शुगर रिकवरी और उत्पादों की बिक्री पर पूर्ण निगरानी रखेगी और किसानों को गन्ने का 15 दिन में भुगतान संबंधी रिपोर्ट गन्ना आयुक्त को सौंपेगी। गन्ना आयुक्त इस संबंध में राज्य सरकार को रिपोर्ट करेंगे और यदि मिल समझौते के अनुसार समय पर भुगतान नहीं करती तो मिल का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा और गन्ने को अन्य मिलों को आवंटित कर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button