ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

CM मनोहर लाल का दावा- मेडिकल विद्यार्थियों की हड़ताल जल्द होगी खत्म

हरियाणा के CM मनोहर लाल ने दावा किया है कि मेडिकल विद्यार्थियों की हड़ताल जल्द खत्म हो जाएगी। विद्यार्थियों के साथ बातचीत चल रही है, रविवार शाम तक समाधान होने की उम्मीद है। पॉलिसी के जरिये विद्यार्थियों को सरकारी नौकरी के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उनकी शंकाओं को दूर किया है। वरिष्ठ अधिकारियों की डॉक्टरों और मेडिकल विद्यार्थियों से दूसरे दौर की वार्ता होनी है।

शुक्रवार देर शाम विद्यार्थियों को पॉलिसी से संबंधित बहुत सी बातें समझा दी गई हैं। पॉलिसी का संबंध किसी डॉक्टर के परिवार या गरीब परिवार को तंग करने का नहीं है। जिसे अपनी मेडिकल शिक्षा पूरी कर सरकारी नौकरी में जाना है, उसे इससे कोई परेशानी नहीं है। जो नौकरी नहीं कर पा रहा, उसके लिए भी कोई दिक्कत नहीं है। कोई व्यक्ति सरकारी नौकरी की बजाय प्राइवेट नौकरी करने जाएगा, उसी पर यह पॉलिसी लागू होगी।

उन्होंने कहा कि 40 लाख रुपये के बॉन्ड में से 3.5 लाख रुपये विद्यार्थी की दी राशि में से कम हो जाएंगे। ब्याज भी उनसे नहीं लिया जा रहा है। डिग्री पूरी होने के बाद बैंक से जो पैसा लिया जाएगा, उनका लेनदेन बैंक के साथ ही होगा। प्राइवेट नौकरी करने वाला डॉक्टर यदि जल्दी पैसा लौटाना चाहे तो लौटा सकता है, उसके लिए अवधि का कोई बंधन नहीं है। सरकारी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी करने के बाद वे सरकारी सेवा को ही चुनें, इसके बॉन्ड पॉलिसी लागू की गई है।

Related Articles

Back to top button