ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

धोखाधड़ी केसों में फरार 7 आरोपियों में 4 भाई शामिल; 19 केसों में आरोपी

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में आपराधिक वारदातों के बढ़ने के साथ ही अपराधियों की तादाद भी बढ़ रही है। कुछ अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं वहीं कुछ शातिर अपराधी अभी भी गिरफ्त से बाहर हैं। चंडीगढ़ पुलिस के आर्थिक अपराध शाखा(EOW) ने 7 शातिर आरोपियों की जानकारी देने वाले के लिए इनाम की घोषणा की हुई है।इनमें से 4 आरोपी सगे भाई हैं। यह गुप्ता बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स(GBP) के डायरेक्टर्स हैं और चंडीगढ़ पुलिस द्वारा दर्ज 19 आपराधिक केसों में आरोपी हैं। इनके खिलाफ पंजाब पुलिस ने भी केस दर्ज किए हुए हैं। कई कस्टमर्स ने इनके खिलाफ पैसे लेने के बावजूद प्लाट का पोजेशन न देने के आरोपों में केस दर्ज करवाए हुए हैं।करोड़ों की ठगी कर हुए फरारGBP के डायरेक्टर्स चारों भाइयों का पता बनाते वाले को 50 हजार रुपए तक का इनाम देने की घोषणा की गई है। कुल 4 भाईयों में से 3 आदर्श नगर, डेरा बस्सी (मोहाली) के रहने वाले हैं। इनके नाम सतीश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता और रमन गुप्ता हैं। वहीं चौथा भाई अनुपम गुप्ता सेक्टर 48 सी चंडीगढ़ की सीनियर सिटिजन सोसाइटी का निवासी है। चारों ही फरार चल रहे हैं। यह कई कस्टमर्स को करोड़ों रुपए का चूना लगा भागे हुए हैं।11 साल पुराने केस में फरारपटियाला के अर्बन एस्टेट निवासी अजय गर्ग पर मनीमाजरा थाना पुलिस ने अक्तूबर, 2011 में धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रचने की धाराओं में केस दर्ज किया था। चंडीगढ़ पुलिस की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक वह भी फरार है। उस पर 25 हजार रुपए का इनाम है। इसी तरह सेक्टर 18 चंडीगढ़ के प्रेम लाल मिड्ढा पर पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम रखा है। वह चंडीगढ़ की UT कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड का डायरेक्टर है। उसके खिलाफ EOW ने 3 केस दर्ज किए हुए हैं।यह आरोपी चल रहे हैं फरार।इमिग्रेशन फ्रॉड केस में आरोपीसातवें फरार आरोपी के रूप में मोहाली सेक्टर 70 की क्रिस्पी खेहरा शामिल है। उस पर पुलिस ने 50 हजार रुपए इनाम की घोषणा की हुई है। उसका ऑफिशियल एड्रेस M/s हाई कमीशन फेसिलिटेशंस सर्विस एंड इमिग्रेशन प्रा.लि., सेक्टर 43 बी है। उस पर लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के आरोप हैं। उसके पति का भी आपराधिक रिकार्ड है।इस नंबर पर दें जानकारीचंडीगढ़ पुलिस ने कहा है कि इन आरोपियों की जानकारी देने वाले का पता गुप्त रखा जाएगा। इनकी कोई भी जानकारी मिलने पर DSP(EOW) नियति मित्तल के मोबाइल नंबर 9818664482 पर या आर्थिक अपराध शाखा, चंडीगढ़ पुलिस के सेक्टर 17 ऑफिस में जानकारी दी जा सकती है।

Related Articles

Back to top button