ब्रेकिंग
केंद्र सरकार कराऐगी जाति जनगणना PCC चीफ ने कहा, DGP का आदेश खाकी वर्दी का अपमान सांसद-विधायक को सैल्यूट करेगें पुलिस कर्मी, ये लोकतं... सीएम बोले- पाकिस्तानी नागरिकों को एमपी से जल्द बाहर करें: पुलिस अधिकारियों को अभियान चलाने के निर्दे... मंदसौर में तेज़ रफ़्तार कार कुऐ में गिरी 6 लोगों की मौत केंद्र सरकार का एक और सख्त फैसला, पाकिस्तानी हिंदुओं की चारधाम यात्रा पर रोक कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने अमित शाह को बताया शिव अवतार, बयान पर मचा बवाल, कांग्रेस-बीजेपी आमने-साम... केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान: पाकिस्तानी हिन्दु , सिखो का वीजा रद्द नहीं होगा नवविवाहिता के साथ रेप कर हत्या, कमरे में निवस्त्र मिली लाश, जेठ पर आरोप कमरे में निवस्त्र मिली लाश,... पहलगाम हमले के बाद अमरनाथ यात्रा पर खतरा मंडराया, सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल दाखिल मध्यप्रदेश में एक मई से होगे ट्रांसफर मुख्यमंत्री ने शिक्षण सत्र खत्म होने के बाद बताया तबादलों का क...
छत्तीसगढ़

BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा- अब कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालने की है जरूरत

बिलासपुर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव ने भारत जोड़ों यात्रा पर कसा तंज।कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश पहुंच गई है, जिसका इफेक्ट छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है। यहां अपने जन्मदिन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने भारत जोड़ो यात्रा पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस तरह से कांग्रेस टूट रही है और नेता बिखर रहे हैं। ऐसे में अब उनके नेताओं को कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालने की जरूरत है।कांग्रेस पार्टी का भारत जोड़ो यात्रा का पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश में पहुंच गई है। इस यात्रा में शिरकत करने प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित कई दिग्गज कांग्रेसी नेता मध्यप्रदेश में सक्रिय नजर आ रहे हैं। पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश में इस यात्रा के शुरू होते ही छत्तीसगढ़ की राजनीतिक फिजा भी गरमा गई है। कांग्रेस नेता एक ओर इस यात्रा के ऐतिहासिक होने का दावा कर रहे हैं तो वहीं भाजपा नेता तंज कसने से नहीं चूक रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भले ही राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। लेकिन, वर्ममान में जिस तरह से कांग्रेस बिखर गई है। ऐसे में पार्टी के नेताओं को कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालने की जरूरत है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने रतनपुर में महामाया देवी की पूजा-अर्चना की।प्रदेश अध्यक्ष साव बोले- जिम्मेदारी के निर्वहन में मिलेगी मदद मिलेगीसांसद और प्रदेश अध्यक्ष साव ने कहा कि लोगों का आशीष और शुभकामनाएं मुझे मेरी जिम्मेदारी निभाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों के एक बार फिर जीवन में खुशहाली आए, सुख शांति और समृद्धि आए, छत्तीसगढ़ विकास की दिशा में आगे बढ़े, ऐसी प्रार्थना और कामना मैंने की है। निश्चित रूप से आने वाले समय में नए उत्साह के साथ हम आगे बढ़ेंगे और प्रदेश को एक बार फिर शांति का गढ़ बनाकर विकास की दिशा में लेकर जाएंगे।महामाया देवी की पूजा-अर्चना से की जन्मदिन की शुरूआतप्रदेश अध्यक्ष अरुण साव शुक्रवार को अपने जन्मदिन पर रतनपुर स्थित महामाया देवी दर्शन करने पहुंचे। यहां उन्होंने सपरिवार महामाया देवी और भैरव बाबा की पूजा-आराधना की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।समर्थकों ने कंबल से तौला और जरूरतमंदों को बांटे कंबल।साव को समर्थकों ने कंबल से तौलासांसद अरुण साव के जन्मदिन पर उनके समर्थकों ने उन्हें कंबल से तौला। इसके बाद कंबल को जरूरतमंदों को वितरित किया। उनके जन्मदिन पर पूरे दिन समर्थक उनके निवास में जुटे रहे। वहीं, शहर में कई जगह आयोजन भी किया गया। प्रदेश अध्यक्ष और सांसद साव इस दौरान अलग-अलग जगहों में जाकर समर्थकों से मुलाकात भी की।शहर में कई जगह हुआ आयोजन।प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद मनाया पहला जन्मदिनसांसद अरुण साव के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला जन्मदिन था, जिसकी वजह से भाजपा नेताओं और समर्थकों ने उनके इस जन्मदिन को उत्साह के साथ मनाया। यही वजह है कि शुक्रवार को सुबह से लेकर रात तक वे लोगों से मिलने और शुभकामना लेने में ही व्यस्त रहे।

Related Articles

Back to top button