ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान धक्का-मुक्की, जमीन पर गिरे दिग्विजय सिंह

कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। मध्य प्रदेश में पदयात्रा का आज चौथा दिन है। इसके बाद राहुल अपनी टीम के साथ राजस्थान में प्रवेश करेंगे, जहां अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच सियासी लड़ाई खुलकर सामने आ चुकी है।

राहुल गांधी की यात्रा आज जब ओमकारेश्वर से इंदौर की तरफ बढ़ रही थी तो टी ब्रेक के दौरान धक्का-मुक्की की नौबत आ गई। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गिर गए। वहां मौजूद समर्थकों और सुरक्षा बलों ने उन्हें सहारा दिया। इसके बाद दिग्विजय उठकर खड़े हुए।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिग्विजय सिंह को इस हादसे में गंभीर चोटें नहीं पहुंची हैं। वह स्वस्थ नजर आ रहे हैं और यात्रा के साथ आगे बढ़ रहे हैं। दिग्विजय आज राहुल गांधी के साथ भी कदम से कदम मिलाकर चलते हुए नजर आए।

आपको बता दें कि बड़वाह से करीब 4 किमी की दूरी पर राहुल गांधी अचानक चोर बावड़ी के पास एक होटल में चाय के लिए रुक गए। उस समय वहां भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई थी। इस कारण दिग्विजय सिंह जमीन पर गिर पड़े। कुछ कार्यकर्ता भी उनके ऊपर गिर पड़े। दिग्विजय सिंह ने इस पूरे प्रकरण को लेकर नाराजगी भी जताई है।

राहुल गांधी की यह यात्रा आज खरगोन जिले के मनिहार, बलवाड़ा होते हुए महू पहुंचेगी। राहुल यहां डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर के स्मारक पर जाकर भारतीय संविधान के निर्माता को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद वह एक सभा को भी संबोधित करेंगे। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत देश और प्रदेश के करीब 40 नेता मौजूद रहेंगे। आपको बता दें कि उनकी यात्रा में आज उनकी बहन प्रियंका गांधी नहीं दिखीं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वह दिल्ली वापस लौट चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button