ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजनीति

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को बदनाम करने की कोशिश में जुटी भाजपा 

नई दिल्ली । कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आईटी प्रकोष्ठ द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में छेड़छाड़ की गई है ताकि राहुल गांधी की बेहद सफल इस यात्रा को बदनाम कर सके। भाजपा आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय द्वारा साझा किए गए वीडियो में दावा किया गया है कि मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए थे। मालवीय ने यात्रा का वीडियो पोस्ट किया जिसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को पैदल चलते हुए देखा जा सकता है और 21 सेकंड की क्लिप के अंत में कथित रूप से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे की आवाज आती है।
मालवीय ने ट्वीट किया राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा में शामिल होने के लिए ऋचा चड्ढा के सार्वजनिक आह्वान के बाद खरगोन में पाकिस्तान ज़िंदाबाद (वीडियो के अंत में सुनें) के नारे लगाए गए। कांग्रेस सांसद ने वीडियो पोस्ट किया और फिर गड़बड़ी सामने आने के बाद वीडियों को हटा दिया। यह कांग्रेस की सच्चाई है…।’’ इसपर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पलटवार कर कहा कि भाजपा के डर्टी ट्रिक्स डिपार्टमेंट द्वारा वीडियो में छेड़छाड़ की गई ताकि बेहद सफल भारत जोड़ो यात्रा को बदनाम किया जा सके। उन्होंने ट्विटर पर लिखा हम तत्काल आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं। हम इस तरह की रणनीति की खातिर तैयार हैं और इसका परिणाम भुगतना होगा।

Related Articles

Back to top button