मध्यप्रदेश
शादी में डांस करने के दौरान फायरिंग से युवक के सीने पर लगी गोली अस्पताल में भर्ती हालत नाज़ुक
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हर्ष फायर की वजह से एक युवक को गोली लगी है. शादी में डांस करने के दौरान फायरिंग से युवक के सीने पर गोली जा लगी. युवक की हालत नाजुक बनी हुई है. निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. किसने गोली चलाई, कैसे घटना हुई, इस पर पुलिस जांच कर रही है. घटना बिलखिरिया थाना क्षेत्र की है.






