ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

डीघल में बनाई थी हत्या की योजना; बेटे के मर्डर में गवाह था

जींद: पुलिस के हतथे चढ़ा अंकित उर्फ मोनू।हरियाणा के जींद के उचाना के गांव अलीपुरा में 14 जून 2021 को स्कूल संचालक की गोली मार हत्या करने के केस में फरार चल रहे आरोपी डीघल निवासी अंकित उर्फ मोनू को सीआईए स्टाफ ने काबू किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि स्कूल संचालक सुरेश की हत्या की योजना इसी के घर पर बनाई गई थी। पुलिस पहले कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मोनू को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।बता दें कि 14 जून 2021 को गांव अलीपुरा में स्कूल चलाने वाले सुरेश की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी। उसके बेटे की भी पहले हत्या की गई थी। उचाना पुलिस ने मृतक के भाई कर्मबीर की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया था। सुरेश अपने बेटे की हत्या के केस में गवाह था और रोहतक काेर्ट में उसकी गवाही होने वाली थी।सीआईए स्टाफ जींद इंचार्ज निरीक्षक अनूप सिंह ने बताया कि आरोपी अंकित उर्फ मोनू ने अपने साथियों गांव डीघल निवासी हर्ष, सुनारिया निवासी संजीत उर्फ सन्नी, शीतल नगर कॉलोनी रोहतक निवासी लोकेश उर्फ गोगी के साथ मिलकर 14 जून को अलीपुरा गांव के रहने वाले सुरेश की गोली मारकर हत्या करने की साजिश अपने घर बैठकर रची थी।

Related Articles

Back to top button