ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

आलिया-रणबीर ने अपनी बेटी का नाम रखा ‘राहा’, जानिए इस नाम का क्या है अर्थ ?

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट  ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट करके बेटी के नाम की जानकारी दी। आलिया और रणबीर ने अपनी बेटी को ‘राहा’ नाम दिया है। पोती को यह नाम दादी नीतू कपूर ने दिया है। आलिया भट् ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी बेटी के नाम की जानकारी देते हुए लिखा – “राहा का अर्थ जॉय है। संस्कृत में राहा एक गोत्र है। बांग्ला में इसका अर्थ आराम और राहत है। अरबी में इसका मतलब शांति है। इसके अलावा इसके खुशी, स्वतंत्रता और आनंद जैसे भी कई अर्थ हैं। हमने जब पहली बार उसे अपने हाथों में पकड़ा तो इन सभी अर्थों को महसूस किया। हमारे परिवार को एक नया जीवन देने के लिए तुम्हारा शुक्रिया राहा। ऐसा लग रहा कि हमारी जिंदगी अभी शुरू हुई है।”

6 नवंबर को आलिया ने दिया था बेटी को जन्म
आलिया भट्ट ने 6 नवंबर को अपनी बेटी को जन्म दिया था। आलिया ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के आने की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी। आलिया ने उस दौरान करते हुए लिखा था – ‘हमारी जिंदगी की बेस्ट न्यूज आ गई है। हमारा बेबी इस दुनिया में आ गया है और वो कमाल की लड़की है। इस खुशी को जाहिर करना मुश्किल है। हम एक ब्लेस्ड पेरेंट्स बन गए हैं।

शादी के 2 महीने बाद ही अनाउंस की थी प्रेग्नेंसी
27 जून को आलिया ने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। आलिया ने हॉस्पिटल की फोटो शेयर कर लिखा था, “हमारा बेबी..जल्द आ रहा है।’ फोटो में वो अल्ट्रासाउंड करवाती नजर आ रही थीं, जिसमें उनके पति रणबीर भी साथ नजर आ रहे थे। रणबीर और आलिया की बात करें तो दोनों आखिरी बार फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आए थे।”

14 अप्रैल 2022 को हुई थी रणबीर-आलिया की शादी
रणबीर और आलिया की शादी 14 अप्रैल 2022 को हुई थी दोनों ने करीब पांच साल डेट करने के बाद एक दूसरे से शादी की थी। शादी समारोह में सिर्फ खास मेहमानों ने शिरकत की थी। बता दें कि 2017 में फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट पर रणबीर और आलिया की मुलाकात हुई थी। मुलाकात के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और बाद में जाकर दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। शादी के दो महीने बाद आलिया और रणबीर ने प्रेगनेंसी अनाउंस की थी

Related Articles

Back to top button