ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

नक्सलियों की साजिश नाकाम, भारी मात्रा में बम व विस्फोटक बरामद

छत्तीसगढ़ : खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने जंगल में IED बनाने का सामान, विस्फोटक और लोहे के छर्रे से भरा डंप गाड़ कर रखा था। जिसे समय रहते जवानों ने बरामद कर लिया है।

इस नवगठित जिले में लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को भी आईटीबीपी, डीआरजी की संयुक्त टीम सिविक एक्शन कार्यक्रम के लिए निकली हुई थी। बताया गया कि जवान अभी खम्हारडीह और कौहाबहरा के बीच जंगल में पहुंचे थे। तभी उनकी नजर जमीन पर गड़े एक डंप पर पड़ी थी।इसके बाद बीडीएस टीम को मौके पर बुलाया गया। फिर बीडीएस की टीम ने उस डंप को बड़ी ही सावधानी से निकाला। जिसमें IED बनाने का सामान, लोहे का छर्रा, विस्फोटक, वायर,स्विच बटन,एम सिल और नक्सल साहित्य भर रखा था।

ऐसा कहा जा रहा है कि नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। इस वजह से उन्होंने बड़ी मात्रा में यहां सामान डंप किया था। मगर जवानों की सूजबूझ के कारण नक्सलियों की साजिश नाकाम हो गई है।

Related Articles

Back to top button