ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

मोबाइल पर किसी से बात करती थी, इसलिए अधेड़ ने पहले झगड़ा किया, फिर मार डाला

सरगुजा: पुलिस ने शुक्रवार को पूरे मामले का खुलासा किया है।छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक अधेड़ उम्र के शख्स ने अपने लिव-इन पार्टनर की गला दबाकर हत्या कर दी है। बताया गया कि महिला किसी दूसरे शख्स पर फोन पर बात करती थी। इसी वजह से उसका आए दिन आरोपी के साथ विवाद होता था। इस बार फिर से जब विवाद हुआ, तब आरोपी ने उसे मार डाला। पुलिस ने 48 घंटे के अंदर इस हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।सुभाष नगर क्षेत्र में रहने वाली सविता सिंह(35) सब्जी बेचने का काम करती थी। उसकी 2 बेटियां भी हैं। कुछ साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। जिसके बाद वह बलरामपुर जिले के रहने वाले कुंजलाल(50) के साथ पिछले 2 महीने से रह रही थी।बताया गया कि कुंजलाल मजदूरी करता था। लेकिन आए दिन उसका सविता से विवाद होता था। इस बीच बुधवार को सविता सब्जी बेचने बाजार नहीं गई। तब उसके एक पड़ोसी को संदेह हुआ और वह उसका पता लगाते हुए महिला के घर पहुंच गया। उस दौरान शाम हो चुकी थी। घर पहुंचने पर पड़ोसी ने सविता की बेटियों से बातचीत की। बेटियों ने बताया कि उनकी मां घर के अंदर है, हम लोग सुबह से घर पर नहीं थे। अभी ही हम लोग आए हैं।गांधी नगर पुलिस ने इस केस में कार्रवाई की है।कमरे के अंदर थी लाशइसके बाद सविता के बेटियां कमरे के अंदर गईं, तब उन्होंने अपनी मां की लाश देखी थी। लाश देखने के बाद उन्होंने पड़ोसी को ही इस बारे में जानकारी दी। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। फिर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आस-पास के लोगों और पड़ोसियों से पूछताछ की गई। पूछताछ में उन्होंने पुलिस को जानकारी दी कि कुंजलाल महिला के साथ रहता था। लेकिन उसकी बनती नहीं थी।बलरामपुर से गिरफ्तारये पता चलने के बाद पुलिस ने बलरामपुर में कुंजीलाल के मूल निवास पिपरौल में दबिश दी। पुलिस के आने की जानकारी मिलती ही आरोपी जंगल की तरफ भाग गया था। इसके बावजूद पुलिस ने उसका पीछा किया और जंगल से आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि सविता किसी दूसरे शख्स से भी बात करती थी। मैंने उसे कई बास समझाया भी था। मगर वह मानती ही नहीं थी। इसलिए बुधवार को मैंने उसकी हत्या कर दी है।पहली बीवी को मार चुका हैपुलिस ने शुक्रवार को पूरे मामला का खुलासा किया और बताया कि आरोपी पहले भी अपनी पत्नी की हत्या के मामले में जेल जा चुका था। अब वह अंबिकापुर में आकर रह रहा था। फिलहाल उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।बिलासपुर में 6 दिन पहले हत्या की वारदात सामने आई थी..6 दिन पहले बिलासपुर में भिलाई की एक युवती की हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज मर्डर का राज तब खुला, जब कार में रखी लाश से बदबू फैलने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या करने वाले मेडिकल स्टोर संचालक युवक को भी पकड़ लिया है। हालांकि, अभी हत्या के कारणों का पूरा पता नहीं चल सका। प्रारंभिक जांच में प्रेम और रुपयों के लेन-देन की बात सामने आई है।जानकारी के अनुसार दुर्ग-भिलाई की रहने वाली प्रियंका सिंह पिता बृजेश सिंह (24) सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के टिकरापारा मन्नू चौक स्थित हॉस्टल में रूम लेकर रहती थी। वह यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। बताया जा रहा है कि छात्रा प्रियंका पिछले चार दिन से गायब थी। इससे परेशान घरवालों ने इसकी सूचना कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई थी।पढ़ें पूरी खबरमहीने भर पहले राजधानी रायपुर से लगे दुर्ग जिले के अमलेश्वर में एक सराफा दुकान में दिनदहाड़े बदमाशों ने दुकान मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद बदमाशों ने लाखों रुपए के जेवर भी लूटकर ले गए। दोनों बदमाशों ने एकदम करीब से कई गोलियां कारोबारी को मारी। इसके बाद इत्मिनान से जेवर समेटे और दुकान से निकल गए। इन दोनों हत्यारों में से एक युवक का सीधा हाथ कोहनी के नीचे से कटा हुआ है। इस पूरी घटना का लाइव VIDEO भी सामने आया था।

Related Articles

Back to top button