ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

31 किलो डोडा बरामद, बजार में ढाई लाख बताई जा रही कीमत, पुलिस ने दोनों को भेजा जेल

बदायूं: बदायूं के वजीरगंज थाना पुलिस ने दो डोडा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक बदायूं तो दूसरा बिजनौर का रहने वाला है। इनके पास से स्विफ्ट गाड़ी भी बरामद की गई है, जिसमें 31 किलो 100 ग्राम डोडा मिला है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा कायम करके जेल भेज दिया है।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आंवला रोड से स्विफ्ट कार सवार दो लोगों को पकड़ा। तलाशी ली तो उनके पास से डोडा का छिलका बरामद हुआ। आरोपियों के पास से बरामद माल की कीमत ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। थाने लाकर पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम संतोष शर्मा निवासी गांव बनकोटा थाना वजीरगंज और कुलजीत सिंह निवासी गांव सब्दलपुर थाना हीमपुर जिला बिजनौर बताया।आरोपी कुलजीत चलाता है ढाबाआरोपियों ने बताया कि कुलजीत ढाबा चलाता है। उसका खुद का ट्रक है। उस पर वह ड्राइवर भी है। ढाबे पर आने वाले ट्रक ड्राइवरों से सेटिंग करके वह डोडा समेत अन्य मादक पदार्थ खरीदता है। इसके बाद उन्हें अपने स्तर से महंगे दामों में आसपास के जनपदों में बेचता है। पिछले दिनों चंदौसी में भी डोडा की सप्लाई की थी। जबकि आंवला में भी एक शख्स के लिए यह माल खरीदना था।इंस्पेक्टर बोले- साथियों की जल्द होगी गिरफ्तारीइंस्पेक्टर वजीरगंज धनंजय पांडे ने बताया कि आंवला में जिस व्यक्ति को माल बेचा जाना था उसका नाम पता आरोपियों ने कबूला है। संबंधित मामले की जांच कर उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल दोनों को जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button