ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

भाजपा का आरोप, खरगोन में राहुल गांधी के सामने लगे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे

खरगोन : राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान मध्य प्रदेश के खरगोन में बड़ा विवाद हो गया। भाजपा का आरोप है कि यात्रा के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए हैं। मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने वीडियो ट्वीट कर आरोप लगाया, ‘खरगोन में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में सरेआम पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे से कांग्रेस की देश तोड़ने की मानसिकता फिर से उजागर हुई है। यह बार-बार साबित हो रहा है कि यह भारत तोड़ो यात्रा है। इस निंदनीय कृत्य के लिए राहुल गांधी को देश से माफी मांगना चाहिए।’  मध्य प्रदेश में भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने भी वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, भारत जोड़ो यात्रा में खुलेआम नारा पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगा। इसे कांग्रेस के ऑफिशियल हैंडल से ट्वीट किया गया, बाद में हटाया गया, लेकिन सच्चाई तो सामने आ गई कि कांग्रेस के दिल में क्या है।’

 विवाद पर कांग्रेस की सफाई

कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया, ‘अत्यधिक सफल भारत जोड़ो यात्रा को बदनाम करने के लिए भाजपा के डर्टी ट्रिक्स विभाग द्वारा संपादित एक वीडियो प्रसारित किया जा रहा है। हम तत्काल आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।’ वहीं मध्य प्रदेश में कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने भाजपा के आरोप का खंडन किया और कहा, हमने यात्रा में ऐसा कोई नारा नहीं सुना। राहुल गांधी के समर्थन में हजारों लोग उमड़ रहे हैं, यह देखकर भाजपा बौखला गई है। केके मिश्रा ने उल्टा आरोप लगाया कि साजिशन किसी संघ और भाजपा की विचारधारा के आदमी को रैली में इसके लिए भेजा गया होगा। केके मिश्रा ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘भारत तोड़ो की जनक कुत्सित भाजपाई विचारधारा राहुल गांधी की यात्रा से घबराई…कूटरचित वीडियो का इस्तेमाल कर इसे बदनाम करने का कुप्रयास किया। BJP मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी। ऐसे हीन हथकंडे हमारे अडिग उद्देश्यों को हिला नहीं पाएंगे।’

Related Articles

Back to top button