ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

सेल्समैन कारोबारी से बोला- मेरी आंखों में मिर्च डालकर रुपए लूट ले गए, फिर सामने आया सच

रायपुर: गुरुवार की शाम रायपुर की पुलिस के पास लूट की वारदात की खबर पहुंची। इलाके में आस-पास के थानों को अलर्ट किया गया। लुटेरों को पकड़ने अफसरों और जवानों की टीम एक्टिव हुई। फिर जो खुलासा हुआ वो होश उड़ाने वाला था। शहर के एक बिस्किट कारोबारी ने अपने सेल्समैन के साथ हुई लूट की जानकारी पुलिस को दी थी।घटना न्यू राजेंद्र नगर इलाके के एक्सप्रेस-वे रोड पर होने की बात सामने आई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जिस सेल्समैन के साथ वारदात होने की बात सामने आ रही थीं, वो ही इस पूरे कांड का मास्टर माइंड निकला। इसने लूट की फर्जी कहानी सुनाकर अपने मालिक को चूना लगाना चाहा और पुलिस को भी बेवकूफ बनाने का प्रयास किया।ये थी कहानीबिस्किट कारोबारी दीपेश कोडवानी ने पुलिस को बताया- हमारी कंपनी का सेल्समैन है निखिल वालेचा, इसने मुझे फोन पर कहा कि एक्सप्रेस-वे के पास दो लोगों ने मेरा रास्ता रोका, मुझसे मारपीट की और 92 हजार रुपए कैश, चांदी की अंगूठी लूटकर भाग गए। वालेचा ने कहा कि बाइक सवार लुटेरों ने उसकी आखाें में मिर्च का पाउडर डाला और फरार हो गए। यही बात कारोबारी ने पुलिस को बताई।फिर ऐसे पकड़ा गया मास्टर माइंडलूट का गंभीर मामला होने की वजह से पुलिस एक्टिव हुई। निखिल से पुलिस ने उसके साथ हुई घटना के बारे में पूछा, लुटेरों के हुलिए के बारे में पूछा, जगह के बारे में पूछा। इसके बाद टीम ने घटनास्थल के आस-पास लगे कैमरों को जांचाा। निखिल के साथ ऐसा कुछ भी होता नहीं दिखा, फिर पुलिस का शक निखिल पर गहराया और पूरे कांड की नई और असल कहानी सामने आई।कर्ज हो गया था साहबनिखिल ने इस लूट कांड को अपने दिमाग में रचा था। जब पुलिस को लूट का कोई सबूत नहीं मिला तो निखिल से अपनी प्लानिंग के बारे में बताया। उसने कहा कि घर के खर्च और कर्जे की वजह से परेशान था। बिस्किट कारोबारी निखिल को कैश कलेक्शन का काम सौंपा था। इसी का फायदा उठाने की सोची, निखिल को लगा कि पुलिस भी उसकी बात मान लेगी और कलेक्शन के रुपयों को अपने कर्ज को चुकाने में इस्तेमाल कर देगा, मगर कुछ ही घंटों में इस फर्जी लूट कांड का सच सामने आया, अब निखिल से कैश बरामद करके पुलिस ने इसे अरेस्ट कर लिया है।

Related Articles

Back to top button